फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Deshbgt University, women lose-lose tournament winner Punjabi University, Patiala, Mandi Gobindgarh

पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला ने जीता खो-खो टूर्नामेंट

Tue, 29 Nov 2016 03:11 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मंडी गोबिंदगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, मंडी गोबिंदगढ़ Updated Tue, 29 Nov 2016 03:11 PM IST
विज्ञापन
Deshbgt University, women lose-lose tournament winner Punjabi University, Patiala, Mandi Gobindgarh
खो-खो मुकाबले में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी और हिमाचल यूनिवर्सिटी की खिलाड़ी जीत को लेकर जूझती हुईं। - फोटो : अमर उजाला
देशभगत यूनिवर्सिटी में आयोजित नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट पंजाबी यूनिवर्सिटी की टीम ने जीत लिया। टूर्नामेंट के फाइनल में पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला की टीम ने पंजाब यूनिवर्सिटी की टीम को शिकस्त दी। इस टूर्नामेंट में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की टीम तीसरे और हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी, शिमला की टीम चौथे स्थान पर रही। 
विज्ञापन


  देशभगत यूनीवर्सिटी में पिछले चार दिन से जारी नॉर्थ जोन इंटरवर्सिटी खो-खो टूर्नामेंट में विभिन्न यूनिवर्सिटी की 20 टीमों ने हिस्सा लिया। यूनिवर्सिटी के चांसलर डा. जोरा सिंह ने टूर्नामेंट के अंतिम दिन फाइनल मुकाबले का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि खो-खो भारत की पुरातन खेल में एक है जो देश के विभिन्न भागों में उत्साहपूर्वक खेला जाता है। इसे बढ़ावा देने के लिए फुटबाल और कबड्डी लीग जैसी खो-खो लीग बनाई जानी चाहिए। 
विज्ञापन


टूर्नामेंट के पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता करते हुए प्रो-चांसलर तेजिंदर कौर ने खिलाड़िय़ों द्वारा दिखाए गए शानदार खेल प्रदर्शन की सराहना की। इस मौके पर परमजीत कौर (रानी झांसी अवार्ड विजेता) और डा. डीएस कालरा (डायरेक्टर स्पोर्ट्स कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी) विशेष मेहमान के तौर पर मौजूद थे। इस मौके पर टूर्नामेंट के लिए एआईयू की आधिकारिक कमेटी के सदस्यों, विभिन्न टीमों के कोच और अधिकारियों को सम्मानित किया गया। यह टूर्नामेंट कोच और स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर नंदन सिंह की देख-रेख में आयोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed