{"_id":"57bc77014f1c1bcc59d4f788","slug":"deputy-chief-minister-sukhbir-singh-badal-consistent-philosophy-chandigarh-mandi-gobindgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ हमारा था, है और रहेगा : सुखबीर बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ हमारा था, है और रहेगा : सुखबीर बादल
Updated Tue, 23 Aug 2016 09:47 PM IST
विज्ञापन
अमलोह में संगत दर्शन दौरान लोगों की मुश्किले सुनते डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल और हलका इंचार्ज गुरप्रीत सिंह राजू खन्ना।
- फोटो : अमर उजाला
अमलोह में संगत दर्शन के दौरान उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा है कि चंडीगढ़ पर पंजाब का हक था, है और रहेगा। उन्होंने पंजाबी में कहा कि चंडीगढ़ तां साड्डा सी, है, ते रहूगा। पंजाब अपना हक लेकर ही दम लेगा। सुखबीर अमलोह में संगत दर्शन के पहले दिन पत्रकारों से बात कर रहे थे।
इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने चुनौती दी कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली की आप सरकार की दो साल की प्राप्तियों की तुलना पंजाब की अकाली-भाजपा सरकार के साथ करके देख लें। उन्होंने कहा कि आप ने सिवाय झूठे आश्वासनों के दिल्ली वासियों को कुछ नहीं दिया। इसी तरह कैप्टन अमरिंदर सिंह की कांग्रेस सरकार ने भी 2002-07 दौरान कुछ नहीं किया। ऐसी कोई प्राप्ति नहीं जो कांग्रेसी गिना सकते हों।
सुखबीर ने अमलोह हलके के विकास के लिए नये हलका इंचार्ज गुरप्रीत सिंह राजू खन्ना को जिताने की अपील की और पूर्व हलका इंचार्ज जगदीप चीमा को बड़ी जिम्मेदारी देने का भरोसा दिया। मंगलवार को संगत दर्शन के पहले दिन उप मुख्यमंत्री ने 50 पंचायतों को नौ करोड़ की विकास ग्रांट बांटी, वहीं अमलोह के 13 वार्डों को छह करोड़ रुपये जारी किए। इस मौके पर आप नेता डॉ. रघुवीर शुक्ला शिअद में शामिल हुए।
विज्ञापन
कांग्रेस द्वारा 1661 उम्मीदवारों द्वारा 117 सीटों के आवेदन करने और रहते उम्मीदवारों को सरकार में बड़े ओहदे देने पर सुखबीर ने कहा कि कैप्टन लारे ही लगा सकते हैं और कुछ नहीं। मानसा में 199 के करीब खारिज हुए किसानों के मुआवजा लेटर पर डिप्टी सीएम ने कहा कि उनकी वैरिफिकेशन होगी क्योंकि कई किसानों ने नेचुरल डैथ पर भी मुआवजे के लिए अप्लाई किया है। इसकी पड़ताल होने के बाद सही हकदारों को मुआवजा दिया जाएगा।
मंडी गोबिंदगढ़ की हदबंदी बढ़ाने पर भरी हामी
नगर काउंसिल मंडी गोबिंदगढ़ की हदबंदी बढ़ाने को लेकर पिछले 40 साल से लटकती आ रही मांग पर भी डिप्टी सीएम ने हामी भरते हुए इलाका इकबाल नगर, संत नगर, राम नगर, भाई सुक्खा सिंह कालोनी, कच्चा दिलीप नगर, कच्चा शांति नगर, अजनाली को काउंसिल हद में शामिल करने के लिए हां कर दी है। इसके लिए हलका इंचार्ज गुरप्रीत सिंह राजू खन्ना ने डिप्टी सीएम का धन्यवाद भी किया है।
इंडस्ट्री को कलस्टर जोन घोषित करने की मांग
मंडी गोबिंदगढ़। अमलोह में मंगलवार को संगत दर्शन करने से पहले डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल मंडी गोबिंदगढ़ में अपने कुछ नजदीकियों के घर भी गए। इस मौके पर शिरोमणि अकाली दल इंडस्ट्री विंग के अध्यक्ष भारत भूषण टोनी जिंदल के निवास पर सभी औद्योगिक और व्यापारिक एसोसिएशन के सदस्यों की संयुक्त बैठक स्टील चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के बैनर तले बुलाई गई। इसमें नगर काउंसिल अध्यक्ष पूनम जिंदल ने डिप्टी सीएम का स्वागत किया।
इस दौरान भारत भूषण टोनी, आल इंडिया स्टील री-रोलर्स एसोसिएशन अध्यक्ष विनोद वशिष्ठ, उपाध्यक्ष हरमेश जैन, इंडक्शन फर्नेस पंजाब अध्यक्ष महिंदर गुप्ता, केके जिंदल, स्मासरा के दर्शन सिंह नलास, कैशियर प्रदीप भल्ला समेत अन्य उद्यमियों ने डिप्टी सीएम को इंडस्ट्री को प्रफुल्लित करने और इसे कलस्टर जोन घोषित किए जाने, सस्ती औद्योगिक बिजली देने और आर्थिक पैकेज देने की मांग की।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार चाहे तो उनकी इन जायज मांगों को अपने चुनाव मैनीफेस्टो में शामिल कर सकती हैं ताकि अंतिम सांसें ले रही इंडस्ट्री को कुछ राहत मिल सके। इस मौके पर पार्षद हरमीत सिंह खालसा, बलदेव सिंह भंगू, राहुल सोफ्त, तेजिंदर रहल, परमजीत कौर, विमल विनोद बंसल, राकेश गुप्ता, राजन गर्ग, सजन गोयल और राजेश पायलट मौजूद थे। डिप्टी सीएम ने उद्यमियों की मांग को ध्यान से सुना और अपने चुनाव मैनीफेस्टो में इसे शामिल करने का भरोसा दिया।