फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Dense fog in Punjab Temperature drops by 1.2 degrees

पंजाब में घना कोहरा: पारे में 1.2 डिग्री की गिरावट, दृश्यता केवल 100 से 400 मीटर... 13 जिलों के लिए अलर्ट

Sat, 13 Dec 2025 08:25 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 13 Dec 2025 08:25 AM IST
सार

पंजाब में सबसे अधिक 24.9 डिग्री का पारा पठानकोट का दर्ज किया गया। पंजाब के न्यूनतम तापमान में आज कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया। लुधियाना व पटियाला का न्यूनतम पारा सामान्य के नीचे दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Dense fog in Punjab Temperature drops by 1.2 degrees
अमृतसर में घना कोहरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में घने कोहरे की आमद हो गई है। इससे तापमान में 1.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। साथ ही दृश्यता पर भी बुरा असर पड़ा है और अमृतसर में दृश्यता मात्र 100 मीटर, लुधियाना में 200 मीटर और पटियाला में 400 मीटर तक दर्ज की गई। 
विज्ञापन


पंजाब में 3.6 डिग्री के न्यूनतम तापमान के साथ आदमपुर सबसे ठंडा रहा। वहीं फरीदकोट का 5.2 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने शनिवार व रविवार को भी पंजाब के 13 जिलों में कुछ जगहों पर घना कोहरा पड़ने का यलो अलर्ट जारी किया है। 
विज्ञापन


इनमें पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला, मोहाली, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर व लुधियाना जिले शामिल हैं। हालांकि फिलहाल अगले छह दिन पंजाब में मौसम शुष्क बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब में सबसे अधिक 24.9 डिग्री का पारा पठानकोट का दर्ज किया गया। पंजाब के न्यूनतम तापमान में आज कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया। लुधियाना व पटियाला का न्यूनतम पारा सामान्य के नीचे दर्ज किया गया। अमृतसर का न्यूनतम पारा 5.9 डिग्री, लुधियाना का 6.4 डिग्री (सामान्य से 0.5 डिग्री नीचे), पटियाला का 6.9 डिग्री (सामान्य से 1.3 डिग्री नीचे), पठानकोट का 6.6 डिग्री, बठिंडा का 6.0 डिग्री, होशियारपुर का 6.2 डिग्री व गुरदासपुर का 7.2 डिग्री दर्ज किया गया। अमृतसर का अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री, लुधियाना का 22.2 डिग्री, पटियाला का 23.7 डिग्री, पठानकोट का 24.9 डिग्री, फिरोजपुर का 21.8 डिग्री और होशियारपुर का 20.6 डिग्री दर्ज किया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed