फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Dengue outbreak in urban areas, so far 367 cases have been reported, with 25 new patients, total cases reached 702, unseasonal rains produced larvae

शहरी इलाकों में डेंगू का प्रकोप, अब तक 367 केस सामने आए 25 नए मरीजों साथ कुल केस पहुंचे 702, बेमौसमी बारिश ने पैदा किया लारवा

Wed, 03 Nov 2021 10:36 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Dengue outbreak in urban areas, so far 367 cases have been reported, with 25 new patients, total cases reached 702, unseasonal rains produced larvae
पटियाला। जिले में डेंगू लगातार पांव पसार रहा है। बुधवार को 25 नए केसों के साथ अब तक के कुल केसों की संख्या 702 पहुंच गई है। इन 25 केसों में से 20 शहरी इलाके से हैं, जबकि पांच ग्रामीण इलाकों से हैं। खास बात यह है कि 702 केसों में से अकेले 367 केस पटियाला जिले के शहरी इलाकों से ही हैं।
विज्ञापन

सेहत विभाग से डा. सुमित सिंह ने बताया कि 30 सितंबर तक जिले में डेंगू कंट्रोल में था। जिले भर में केवल 57 केस रिपोर्ट हुए थे। लेकिन अक्तूबर महीने में हुई बेमौसम बारिश कारण काफी मात्रा में लारवा पैदा हो गया, जिसने डेंगू के केसों में बड़ा इजाफा कर दिया। हालांकि सेहत विभाग व नगर निगम की ओर से घर-घर चेकिंग करके जहां कहीं लारवा पाया गया, उसे तुरंत मौके पर नष्ट कराया जा रहा है। फिर भी डेंगू के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जिले में इस समय डेंगू के 250 एक्टिव केस हैं, जिनमें से 38 मरीज फिलहाल अस्पतालों में उपचाराधीन हैं। जबकि बाकी घरों में रहकर इलाज करा रहे हैं। खास तौर से पटियाला के फोकल प्वाइंट, फैक्टरी एरिया, अर्बन एस्टेट गुरु नानक नगर, बिशन नगर, तफज्जलपुरा जैसे एरिया में से डेंगू के ज्यादा केस सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन

फॉगिंग की कमी ने भी डेंगू का प्रकोप बढ़ाया
इस बार पिछले साल की तुलना में फॉगिंग काफी कम हुई। इसे भी डेंगू के केस बढ़ने के पीछे बड़ा कारण माना जा रहा है। नाम न उजागर करने की शर्त पर सेहत विभाग के अधिकारी ने बताया कि कई बार निगम अधिकारियों को इस तरफ ध्यान देकर हाट स्पाट बन चुके इलाकों में फॉगिंग को नियमित किए जाने को कहा जा चुका है। लेकिन कोई असर नहीं है। उधर, मेयर संजीव शर्मा बिट्टू का दावा है कि फॉगिंग सारे शहर में नियमित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed