{"_id":"57dd0ee24f1c1be97cd477a1","slug":"dengue-attack-four-people-were-killed-in-sherpur-town-many-sick-sangrur","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगरूर के शेरपुर में डेंगू का डंक, अब तक चार लोगों की जान गई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगरूर के शेरपुर में डेंगू का डंक, अब तक चार लोगों की जान गई
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
Updated Sat, 17 Sep 2016 03:07 PM IST
विज्ञापन
dengue
- फोटो : डेमो फोटो
स्वास्थ्य विभाग की लाख कोशिशों के बावजूद कस्बा शेरपुर में डेंगू का कहर जारी है। अब तक डेंगू के डंक से यहां के चार लोगों की जान चली गई है और कई लोग इस बीमारी की चपेट में आकर विभिन्न अस्पतालों से अपना इलाज करवा रहे हैं।
शेरपुर में कुछ दिन पहले दो लोगों की डेंगू से मौत हो गई थी। रविवार को शेरपुर की ग्रेवाल पत्ती के रहने वाले 28 वर्षीय कुलदीप सिंह की मौत हो गई। अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र कुलदीप सिंह पटियाला से अपना इलाज करवा रहा था। सोमवार को इलाके की खलील पत्ती में रहने वाले पूर्व फौजी 50 वर्षीय गुरदास सिंह की डेंगू ने जान ले ली।
उनके पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि गुरदास सिंह को बरनाला के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था और वहां से छुट्टी मिलने के कुछ दिनों बाद उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों मुताबिक शेरपुर इलाके में 25 के करीब लोग डेंगू की बीमारी की चपेट में आकर जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। 170 के करीब संदिग्ध लोग डेंगू के बताए जा रहे हैं। यदि क्षेत्र के लोगों की मानें तों सरकारी बताए जा रहे आंकड़ों से डेंगू के मरीजों की संख्या कहीं अधिक है।
प्रदेश के सेहत मंत्री सुरजीत कुमार ज्याणी से बात की तो उन्होंने कहा कि वे इस मामले की पड़ताल करवाएंगे और पूरी स्थिति की जानकारी लेने के लिए सिविल सर्जन संगरूर से बात करेंगे।