फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Demand to DC to extend the time for closure of wine shop

शराब ठेकेदार बोले-हरियाणा के ठेके पहुंचा रहे नुकसान, डीसी को ज्ञापन देकर ठेकों को बंद करने का समय बढ़ाने की रखी मांग

Thu, 03 Sep 2020 05:36 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 05:36 PM IST
विज्ञापन
Demand to DC to extend the time for closure of wine shop
शराब ठेकेदार बोले-हरियाणा के ठेके पहुंचा रहे नुकसान
विज्ञापन

डीसी को ज्ञापन देकर ठेकों को बंद करने का समय बढ़ाने की रखी मांग
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पटियाला के शराब ठेकों पर इन दिनों हरियाणा के शराब ठेकों को बंद करने का समय भारी पड़ने लगा है। शराब ठेकेदारों ने डीसी कुमार अमित को ज्ञापन देकर मांग की है कि पटियाला में शराब के ठेकों को बंद करने का समय रात को कम से कम 10 बजे किया जाए। ठेकेदारों का कहना है कि हरियाणा की सीमा के साथ लगते ठेके उन्हें नुकसान पहुंचा रहे हैं।

लाइसेंसी शराब ठेकेदारों ने संयुक्त रूप से डीसी को बताया कि हरियाणा में ठेकों को खोलने का समय सुबह 9 बजे से रात 12 बजे तक है। पटियाला में शराब ठेके बंद होने का समय शाम साढ़े छह बजे है। पटियाला जिले की सीमा हरियाणा के साथ कई स्थानों पर लगती है। पटियाला के कुल 27 ग्रुपों में से देवीगढ़ सर्कल के साथ पिहोवा, गुहला-चीका, कैथल के ठेके स्थित हैं। इसी तरह समाना और पातड़ां सर्कल के साथ नरवाणा के शराब ठेके लगते हैं। पटियाला के अधिकतर इलाके हरियाणा के ठेकों से शराब खरीदते हैं और इसका असर पटियाला के शराब के कारोबारियों पर पड़ रहा है। मौजूदा समय में लाइसेंसी शराब ठेकेदारों को मासिक सरकारी फीस अदा करने में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। हरियाणा की ओर से आ रही शराब की कोई प्रमाणिकता नहीं है। लाइसेंसी शराब ठेकेदारों ने डीसी कुमार अमित से गुहार लगाई है कि यदि शराब ठेके खोलने का समय नहीं बढ़ाया तो सभी ठेकेदारों को भारी नुकसान झेलना पड़ेगा। डीसी ने ज्ञापन लेने के बाद मामला जल्द मुख्यमंत्री के ध्यान में लाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed