फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Demand of Sidhu's supporters - Give the party high command freedom to take decisions

सिद्धू के समर्थकों ने की मांग-पार्टी हाईकमांड दे फैसले लेने की आजादी सुबह से ही लगा रहा करीबी मंत्रियों व विधायकों का तांता

Wed, 29 Sep 2021 08:48 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 08:48 PM IST
विज्ञापन
Demand of Sidhu's supporters - Give the party high command freedom to take decisions
पटियाला। पंजाब कांग्रेस प्रधान पद से इस्तीफा देने के बाद से नवजोत सिंह सिद्धू को मनाने के लिए बुधवार को दूसरे दिन भी उनकी पटियाला रिहायश पर कांग्रेस के मंत्रियों व विधायकों के आने का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन

वहीं सिद्धू के समर्थकों ने भी शैरी रियाड़ की अगुवाई में सिद्धू के आवास के बाहर पहुंचकर नारेबाजी की। इस मौके कांग्रेस हाईकमान से नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब के लिए फैसले लेने की आजादी देने की मांग की गई। शैरी रियाड़ ने कहा कि भारत-पाक के बीच शुरू हुए करतारपुर कोरिडोर के असली हीरो सिद्धू हैं, ऐसे में पार्टी की ओर से उन्हें पूरे अधिकार दिए जाने चाहिए।
विज्ञापन

बुधवार सुबह से ही सिद्धू के घर पर उनके करीबी मंत्रियों व विधायकों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। सुबह करीब पौने सात बजे कैबिनेट मंत्री परगट सिंह व अमरिंदर सिंह राजा वडिंग लगातार दूसरे दिन सिद्धू से बात करने उनके घर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार देर रात तक भी वह सिद्धू के घर ही थे और उन्हें इस्तीफा वापस लेने को मना रहे थे। हालांकि इस मौके पर परगट सिंह व राजा वडिंग ने पत्रकारों से कोई बात नहीं की।
जल्द ही हल हो जाएंगे सभी मसले : बाजवा
वहीं दोपहर बाद कादियां के विधायक फतेह जंग सिंह बाजवा और बलविंदर सिंह लाडी सिद्धू के घर से बाहर निकले। उन्होंने कहा कि सिद्धू से इस्तीफे को लेकर काफी देर तक बातचीत की। उम्मीद है कि यह मसला अगले एक-दो दिनों में हल हो जाएगा।

बाजवा ने कहा कि सिद्धू ने जो किया, वह पंजाब की जनता से संबंधित मुद्दों को लेकर ही किया है। इनके अलावा पंजाब कांग्रेस के कैशियर पद से इस्तीफा देने वाले गुलजार इंद्र चहल भी सिद्धू के घर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed