फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Demand for electricity increased in Punjab, 1140 MW supply from thermal plants stopped

Patiala News: पंजाब में बिजली की मांग बढ़ी, थर्मल प्लांटों से 1140 मेगावाट सप्लाई ठप

Thu, 15 May 2025 07:31 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 07:31 PM IST
विज्ञापन
Demand for electricity increased in Punjab, 1140 MW supply from thermal plants stopped
-तकनीकी खराबी के चलते तलवंडी साबो व रोपड़ के यूनिट बंद पड़े
विज्ञापन

---
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पंजाब में गर्मी के तीखे होते तेवरों और धान की सीधी बिजाई शुरू होने से शुक्रवार को बिजली की मांग में बड़ी वृद्धि दर्ज की गई। बिजली की अधिकतम मांग 11329 मेगावाट रही, जो मई में अब तक की सबसे अधिक है। इस बीच विभिन्न थर्मल प्लांटों के तीन यूनिट बंद रहने से कुल 1140 मेगावाट बिजली सप्लाई भी ठप रही। हालांकि, फिलहाल बिजली की इस मांग को पूरा करने में पावरकॉम को कोई मुश्किल नहीं हो रही है, लेकिन 1 जून से पंजाब में जोन वाइज धान की बिजाई शुरू हो जाएगी, उस वक्त यूनिटों में तकनीकी खराबी के चलते इस तरह से बंद रहने से पावरकाम के लिए परेशानी खड़ी हो सकती है।
पावरकाॅम अधिकारी दावा कर रहे हैं कि इस तरह की स्थिति पैदा न हो, इसके लिए पूरी तैयारी है। शुक्रवार को पंजाब में बिजली की अधिकतम मांग 11329 मेगावाट दर्ज की गई। यह मई महीने में अब तक की सबसे अधिक बिजली की मांग है। आंकड़ों के मुताबिक 11 मई को पंजाब में बिजली की अधिकतम मांग 8911 मेगावाट, 12 मई को 9156 मेगावाट, 13 मई को 10387 मेगावाट व 14 मई को 10613 मेगावाट दर्ज की गई थी। दरअसल, इस महीने में पाक-भारत तनाव के चलते ब्लैक आउट रहने और तेज हवाएं व बारिश पड़ने के कारण गर्मी के कम होने से बिजली की मांग में ज्यादा वृद्धि दर्ज नहीं की गई थी, लेकिन गर्मी के तीखे होते तेवरों के कारण आने वाले दिनों में बिजली की मांग में और वृद्धि की पूरी संभावना है। ऊपर से धान का सीजन भी शुरू हो गया है, लेकिन इन सबके बीच थर्मलों के यूनिटों में तकनीकी खराबी का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन

ये यूनिट रहे बंद
शुक्रवार को सबसे बड़े 1980 मेगावाट की क्षमता वाले तलवंडी साबो थर्मल का 1 नंबर यूनिट, वहीं रोपड़ प्लांट का 210 मेगावाट का चार नंबर यूनिट और गोइंदवाल थर्मल का 270 मेगावाट का दो नंबर यूनिट बंद रहे। इसके चलते कुल 1140 मेगावाट बिजली सप्लाई ठप रही। तलवंडी व रोपड़ थर्मलों के यूनिटों में तकनीकी खराबी आ गई है, जिसे ठीक करने में अभी समय लग सकता है, जबकि गोइंदवाल थर्मल के यूनिट की जरूरी मरम्मत का काम चल रहा है। पावरकॉम को अपने थर्मलों से 1627 मेगावाट, हाइडल प्रोजेक्टों से 243 मेगावाट, प्राइवेट थर्मलों से 2566 समेत अन्य स्रोतों से कुल 4500 मेगावाट बिजली की उपलब्धता रही। बाकी बिजली बाहर से ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed