फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   DC reply-summoned on the complaint of Ajitpal Kohli, AAP candidate from Patiala, Kohli raised the security of the strong room by making the video viral

पटियाला से आप उम्मीदवार अजीतपाल कोहली की शिकायत पर डीसी जवाब-तलब कोहली ने वीडियो वायरल करके स्ट्रांग रूम की सुरक्षा को लेकर उठाए

Tue, 22 Feb 2022 10:35 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 10:35 PM IST
विज्ञापन
DC reply-summoned on the complaint of Ajitpal Kohli, AAP candidate from Patiala, Kohli raised the security of the strong room by making the video viral
पटियाला। कैप्टन अमरिंदर सिंह के गढ़ पटियाला शहरी से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अजीतपाल सिंह कोहली ने स्थानीय सरकारी महिंदरा कालेज में बने स्ट्रांग रूम में पड़ी ईवीएम मशीनों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े किए हैं। सोमवार देर रात कोहली ने एक वीडियो वायरल करके यह दिखाया कि स्ट्रांग रूम के नजदीक रोशनी तक नहीं है और न सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध हैं। कोहली ने आरोप लगाया था कि महिंदरा कालेज रोड पर कोई कर्मचारी नहीं है। इसके पिछली तरफ खुली जगह है। यहां भी कोई कर्मचारी तैनात नहीं है। इस मामले में कोहली ने चुनाव आयोग से शिकायत करके स्ट्रांग रूम की सुरक्षा बढ़ाने और अन्य सभी जरूरी प्रबंध करने की मांग की थी। इसके बाद चुनाव आयोग ने मंगलवार को जिला चुनाव अधिकारी कम डीसी संदीप हंस से जवाब तलब किया है। हालांकि देर शाम डीसी की ओर से चुनाव आयोग को जवाब भेज दिया गया है। डीसी के मुताबिक स्ट्रांग रूम के आसपास सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे का भी प्रबंध है। डीसी ने कहा कि सरकारी महिंदरा कालेज के स्ट्रांग रूम की सुरक्षा प्रबंधों को और पुख्ता किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed