{"_id":"678681394c048a7e7803848b","slug":"dallewal-is-not-able-to-digest-even-water-difficulty-in-speaking-difficulty-in-taking-samples-from-veins-patiala-news-c-16-1-pkl1082-608423-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patiala News: डल्लेवाल को पानी भी नहीं हो रहा हजम<bha>;<\/bha> बोलने \nमें तकलीफ, नसों से सैंपल लेने में भी दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Patiala News: डल्लेवाल को पानी भी नहीं हो रहा हजम<bha>;</bha> बोलने में तकलीफ, नसों से सैंपल लेने में भी दिक्कत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-डॉक्टर बोले- किसान नेता के मल्टीपल ऑर्गन फेलियर का खतरा
-- --
अमर उजाला ब्यूरो
खनौरी (संगरूर)/पटियाला। न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी समेत कई मांगों को पूरा करवाने के लिए 50 दिन से खनौरी मोर्चे पर आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की सेहत और बिगड़ गई है। डॉक्टरों ने मंगलवार को मेडिकल बुलेटिन जारी करते हुए कहा कि पिछले 48 घंटे से डल्लेवाल को पानी पीने में दिक्कत आ रही है। वे जितना पानी पीते हैं, उल्टियों के जरिये बाहर आ जाता है। उनके अंग धीरे-धीरे काम करना बंद कर रहे हैं, इसलिए उनका शरीर पानी भी हजम नहीं कर पा रहा। डॉक्टरों ने बताया कि उनका शरीर मल्टीपल ऑर्गन फेलियर की तरफ बढ़ रहा है, जो बेहद चिंताजनक स्थिति है।
इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि उन्हें बोलने में भी तकलीफ होने लगी है। वे अपनी आंखों के इशारों से ही अपनी बात समझा रहे हैं। आंखों की पलक झपक कर हां या ना का जवाब दे रहे हैं। अगर कुछ बोलने की कोशिश करते हैं, तो सुनने वाले को उनके मुंह के काफी नजदीक जाना पड़ता है। मंगलवार को पटियाला के राजिंद्रा अस्पताल से 5 से 6 सदस्यों की मेडिकल टीम खनौरी पहुंची। मेडिकल टीम का नेतृत्व राजिंद्रा हॉस्पिटल के सिविल सर्जन डॉक्टर जगपलिंदर सिंह कर रहे थे। इस दौरान पटियाला के एसएसपी नानक सिंह भी साथ थे। उनकी मौजूदगी में डल्लेवाल का ब्लड सैंपल लिया गया। ब्लड सैंपल लेने के दौरान सिरिंज लगने से डल्लेवाल का काफी खून बह गया। इसके बाद करीब आधे घंटे तक टीम को इंतजार करना पड़ा। दरअसल जो अटेंडेंट हर बार डल्लेवाल का ब्लड सैंपल लेता था, वह मंगलवार को टीम में शामिल नहीं था। किसान नेता काका सिंह कोटड़ा ने बताया कि फिर टीम में एक महिला सदस्य ने ब्लड सैंपल लिए। ब्लड सैंपल लेते समय डल्लेवाल की हाथों की नसें ढूंढने में भी काफी मशककत करनी पड़ रही है।
अगर केंद्र ने डल्लेवाल की शहीदी का मन बना लिया है, तो ये उन्हें महंगी पड़ेगी: कोटड़ा बीकेयू सिद्धूपुर के प्रधान काका सिंह कोटड़ा ने कहा कि अगर केंद्र ने 50 दिन से अनशन कर रहे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की शहीदी का मन बना लिया है, तो उन्हें यह महंगी पड़ेगी। अगर डल्लेवाल को कुछ हुआ तो उसके बाद की स्थिति के लिए केंद्र और राज्य सरकार भी जिम्मेदार होगी। तमाम किसान जत्थेबंदियाें के नेताओं का कहना है कि वे डल्लेवाल को यूं हर क्षण मरता नहीं देख सकते। पातड़ां में 18 जनवरी की बैठक में बड़े कदम उठाने का निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
सरकारी मेडिकल टीम की रिपोर्ट पर उठे सवाल
डल्लेवाल के ब्लड सैंपल और अल्ट्रासाउंड की पहले की रिपोर्टों को लेकर एक बार फिर सवाल उठे हैं। किसान नेता काका सिंह कोटड़ा ने बताया कि जब मंगलवार को मेडिकल टीम ब्लड सैंपल लेने पहुंची, तो उन्होंने कुछ पुरानी रिपोर्ट साझा की। इसमें डल्लेवाल की सेहत सही बताई गई है। कोटड़ा ने कहा कि वह अपनी मेडिकल टीम की रिपोर्ट भी पेश कर चुके है, जिसमें डल्लेवाल की सेहत बेहद चिंताजनक बताई गई है। कोटड़ा ने कहा कि डल्लेवाल की रिपोर्ट जानबूझकर सही बताई जा रही है। एसएसपी पटियाला नानक सिंह ने डल्लेवाल से मुलाकात के बाद बताया कि वह बोल नहीं पा रहे हैं। उनके ब्लड सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। इसकी रिपोर्ट अगले 24 घंटे में आएगी।
-- -- -
111 किसानों का जत्था आज शुरू करेगा आमरण अनशन
मंगलवार को किसान नेताओं अभिमन्यु कोहाड़, काका सिंह कोटड़ा ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि डल्लेवाल के समर्थन में बुधवार को दोपहर 2 बजे 111 किसानों का जत्था काले चोले पहनकर खनौरी बॉर्डर पर पुलिस की बैरिकेडिंग के पास शांतिपूर्ण ढंग से आमरण अनशन शुरू करेगा। उन्होंने कहा कि डल्लेवाल की बिगड़ती सेहत के बावजूद केंद्र से बातचीत का न्योता न मिलने से किसानों में काफी रोष है। डल्लेवाल की कुर्बानी से पहले वो अपनी जान कुर्बान कर देंगे। एमएसपी पर गारंटी कानून के मुद्दे पर भाजपा नेता लोगों को गुमराह कर रहे हैं। मंगलवार को हरियाणा के कैथल जिले से बजरंग दास गर्ग के नेतृत्व में हरियाणा व्यापार मंडल की पूरी कार्यकारिणी जगजीत सिंह डल्लेवाल का समर्थन करने के लिए किसान मोर्चे पर पहुंची।