फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Dalit contact program of the Congress, former Chief Minister Rajinder Kaur Bhattal, Sangrur

हंस दे टोटे-टोटे दिल नूं जोड़ दित्ता : भट्ठल

Tue, 06 Sep 2016 08:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर Updated Tue, 06 Sep 2016 08:45 PM IST
विज्ञापन
 Dalit contact program of the Congress, former Chief Minister Rajinder Kaur Bhattal, Sangrur
मालेरकोटला में दलित संपर्क कार्यक्रम के दौरान पूर्व सीएम राजिंदर कौर भट्ठल को समस्या बताती महिला। - फोटो : अमर उजाला
 दलितों को एकजुट करने के लिए कांग्रेस की ओर से नया गांव में आयोजित दलित संपर्क कार्यक्रम में हंसराज हंस के हंगामे पर मंगलवार को कांग्रेसी नेता और पूर्व सीएम राजिंदर कौर भट्ठल ने चुटकी ली है। यहां पत्रकारों से बातचीत के दौरान भट्ठल बोलीं, ‘चिंता न करो, हंस दे टोटे-टोटे दिल नूं जोड़ दित्ता, हुण नीं बोलदा’। 
विज्ञापन


पूर्व मंत्री रजिया सुल्ताना की ओर से आयोजित यहां विभिन्न समारोहों में दिन भर के लिए शमूलियत करने पहुंचीं भट्ठल ने छोटी ईदगाह के पास एक समारोह में बताया कि वाल्मीकि समाज की अनदेखी के हंसराज हंस के आरोप निराधार हैं। पार्टी ने राजकुमार वेरका को उच्च पद दिलवाकर अपना कर्तव्य निभाया है। फिर भी हंस भावनाओं के बहाव में बह गए, इतना होने पर भी पार्टी ने उन्हें मना लिया है। 
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रभारी संजय सिंह पर टिकटों के आवंटन पर महिलाओं के शोषण के लग रहे आरोपों पर भी संजय सिंह को चेतावनी दी कि वे पंजाबी बहादुर महिलाओं से पंगा न लें। इस दौरान भट्ठल ने रजिया सुल्ताना के साथ छात्र संगठन एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं से भेंट करके उनकी समस्याओं को भी समझा और बहावलपुरी धर्मशाला में एक्स सर्विसमैन प्रतिनिधियों से भी मिली।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा अकाली विधायक और पूर्व डीजीपी की कोठी पर हमले के आरोप में नामजद आरोपियों के घर पहुंचीं भट्ठल ने कहा कि इस वारदात की निष्पक्ष जांच की जाए। इस अवसर पर निशांत अख्तर, चौधरी बशीर, गुलाम हुसैन, साकिब अली, अजय कुमार, बेअंत किंगर, फारूक अंसारी उपस्थित हुए।


बेटी की जुदाई से मां भट्ठल के पैरों में गिरी
इसी दौरान एक मजबूर मां मंच पर बैठीं भट्ठल के पैरों में गिरकर खूब रोई। बेबसी की हालत में इस महिला ने भट्ठल को बताया कि कई दिन से उसकी बेटी लापता है जिसका सुराग लगाने में पुलिस विफल रही है। इस पर भट्ठल ने मामले संबंधी उच्च अधिकारियों से बात करने का आश्वासन दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed