फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Dairy unit raided, 225 kg of cheese seized

Patiala News: डेयरी यूनिट पर छापा, 225 किलो पनीर जब्त

Tue, 07 Oct 2025 10:01 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 10:01 PM IST
विज्ञापन
Dairy unit raided, 225 kg of cheese seized
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पटियाला। त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी के खिलाफ फूड सेफ्टी टीम ने मंगलवार को पटियाला में बड़ी कार्रवाई की। टीम ने जिले के गांव चुटेहरा में एक डेयरी यूनिट पर छापा मारकर 225 किलो पनीर जब्त किया।

जिला स्वास्थ्य अधिकारी एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. गुरप्रीत कौर ने बताया कि पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह के आदेश पर त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान चलाया गया है। जिले भर में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सैंपल भरे जा रहे हैं। इसी कड़ी में फूड सेफ्टी टीम ने समाना के निकट गांव चुटेहरा स्थित एक डेयरी यूनिट पर छापा मारा। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी जसविंदर सिंह और गौरव कुमार शामिल थे। इस दौरान पनीर, दही और स्किम्ड मिल्क पाउडर के तीन नमूने लिए गए। मौके पर 225 किलोग्राम पनीर जब्त किया गया। ये सभी नमूने राज्य खाद्य प्रयोगशाला खरड़ भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. गुरप्रीत कौर ने बताया कि टीम ने नाभा से मिठाइयों और मसालों के सात सैंपल और राजपुरा से खोया व मसालों के चार सैंपल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed