फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Cylinder vehicle fell in canal

Patiala News: सिलेंडरों से भरी गाड़़ी भाखड़ा नहर में गिरी, ड्राइवर पानी के तेज बहाव में बहा

Sun, 04 Feb 2024 06:34 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 06:34 PM IST
विज्ञापन
Cylinder vehicle fell in canal
गोताखोरों की मदद से तलाश जारी, फिलहाल सफलता नहीं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। कस्बा शुतराणा में गैस सिलेंडरों की भरी एक पिकअप गाड़ी चालक समेत भाखड़़ा नहर में गिर गई। पानी का बहाव तेज होने के कारण चालक आगे बह गया। गोताखोरों की ओर से फिलहाल नहर में तलाश की जा रही है। जानकारी के मुताबिक कौशल गैस एजेंसी पातड़ां की सिलेंडरों से भरी गाड़ी भाखड़ा नहर की पटरी पर खन्नौरी से शुतराणा कस्बे की तरफ आ रही थी। इसी बीच गांव नाईवाला के नजदीक अचानक गाड़़ी भाखड़ा नहर में गिर गई। सूचना मिलते ही शुतराणा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोताखोरों की मदद से चालक गुरदित्त सिंह की तलाश शुरू कर दी है।

थानेदार चरनजीत सिंह ने बताया कि गाड़ी चालक गुरदित्त सिंह पातड़ां की घुमियार बस्ती का रहने वाला है। किसी राहगीर ने पुलिस को सूचना दी थी कि भाखड़ा नहर में बड़ी गिनती में गैस सिलेंडर बहे जा रहे हैं, तो पुलिस मौके पर पहुंची। तुरंत गोताखोरों को बुलाकर सिलेंडरों की सप्लाई वाली गाड़ी व चालक गुरदित्त सिंह की तलाश शुरू की। गाड़़ी तो मिल गई है, लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण फिलहाल चालक नहीं मिल पाया है। उधर, गैस एजेंसी के मालिक कपिल कौशल ने बताया कि पिकअप गाड़ी में 70 के करीब सिलेंडर थे, जो पानी में बह गए हैं। चालक गुरदित्त सिंह अपने माता-पिता का इकलौता लड़का और सात बहनों का भाई था। उसकी एक छोटी बच्ची भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed