{"_id":"d7b5305900473339cf488d4949b26b07","slug":"cycle-patrolling-police-night","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात को साइकिलों पर गश्त करेंगे पुलिस मुलाजिम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात को साइकिलों पर गश्त करेंगे पुलिस मुलाजिम
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
Updated Fri, 30 May 2014 09:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में बुजुर्गों के साथ हो रही आपराधिक वारदातों पर नकेल कसने के लिए अब पुलिस ने एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। रात के समय पुलिस मुलाजिम अब पैदल और साइकिलों पर भी गश्त करेंगे। खास तौर से यह मुलाजिम शहर के तंग गली-मोहल्लों और इलाकों को कवर करेंगे, जहां पेट्रोलिंग गाड़ियां नहीं जा पाती हैं।
शहर में बुजुर्गों के साथ आपराधिक वारदातें अकसर सामने आती रहती हैं। दो दिन पहले शहर के सरहिंद रोड स्थित ग्रीन पार्क कालोनी में एक रिटायर लेक्चरर का मर्डर हो गया। इससे पहले 2009 में रिटायर लेफ्टिनेंट कर्नल सुरजीत सिंह सेखों व उनकी पत्नी का हाई प्रोफाइल मर्डर केस हुआ था।
इसके अलावा भी शहर में बुजुर्गों के साथ कई आपराधिक वारदातें हो चुकी हैं। इसे रोकने के लिए अब पुलिस एक अहम कदम उठाने जा रही है। पुलिस शहर में रात के समय पैदल और साइकिलों पर गश्त शुरू कराएगी। इस योजना के तहत खास तौर से शहर के उन तंग इलाकों और गली मोहल्लों को कवर किया जाएगा, जहां पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टियां अपनी गाड़ियों के साथ जाकर अपराधियों पर नजर नहीं रख पाती हैं।
विज्ञापन
एसएसपी हरदियाल सिंह मान ने बताया कि जल्द ही साइकिलों पर और पैदल गश्त शुरू की जा रही है। इसके लिए पुलिस मुलाजिमों की ड्यूटियां लगाई जा रही हैं। जिन इलाकों में बुजुर्ग अपने घर में अकेले रह रहे हैं, उनके बारे में पता लगाकर उन इलाकों को भी इन गश्त पार्टियों द्वारा नियमित तौर पर कवर कराया जाएगा।