फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Woman who did eight marriages in Punjab and Haryana found AIDS victim

लुटेरी दुल्हन मिली एड्स पीड़ित: पंजाब-हरियाणा के युवकों को फंसा कर चुकी है आठ शादियां, अब सभी की होगी जांच

Thu, 02 Sep 2021 09:38 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 02 Sep 2021 09:38 PM IST
सार

पंजाब और हरियाणा में शादी रचाने के बाद लोगों को ठगने वाली दुल्हन एड्स पीड़ित मिली। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस भी सतर्क हो गई है। पुलिस ने महिला से शादी रचाने वाले सभी युवकों को भी जांच कराने को कहा है। वहीं महिला के खिलाफ जानलेवा बीमारी को फैलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन
Woman who did eight marriages in Punjab and Haryana found AIDS victim
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब और हरियाणा के आठ युवकों को फंसा कर उनसे शादी रचा कर गहने और नकदी लूटकर फरार होने वाली लुटेरी दुल्हन अब मेडिकल जांच में एड्स पीड़ित मिली है। पुलिस अब लुटेरी दुल्हन से शादी रचाने वाले युवकों की जांच करवा रही है। वहीं लुटेरी दुल्हन के खिलाफ जानलेवा बीमारी फैलाने के आरोप में भी केस दर्जकर किया गया है। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि पटियाला पुलिस ने 26 अगस्त को लुटेरी दुल्हन के अलावा इस शातिर गैंग के तीन लोगों को कस्बा देवीगढ़ से उस समय गिरफ्तार किया था, जब वह 9वीं शादी रचाने पहुंची थी। इस गैंग में लुटेरी दुल्हन के अलावा उसकी मां निवासी पटियाला, एक अन्य महिला निवासी पावला जिला कैथल (हरियाणा) और गैंग का मुख्य सरगना रणवीर सिंह उर्फ राणा निवासी गांव ढंडरियां शामिल हैं।
विज्ञापन


थाना प्रभारी पर लगाया दुष्कर्म का आरोप
पकड़े जाने के बाद जब लुटेरी दुल्हन को अदालत में पेश किया गया तो उसने जज के सामने ही थाना प्रभारी पर दुष्कर्म का आरोप लगा दिया। वहीं गैंग के अन्य सदस्यों ने थाने में थर्ड डिग्री इस्तेमाल का आरोप लगाया। हालांकि मेडिकल जांच में यह आरोप झूठे साबित हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गैंग की काबू पांचवीं सदस्य भी करा चुकी है छह शादियां
थाना जुल्का प्रभारी प्रदीप सिंह बाजवा के मुताबिक गैंग की नाभा से गिरफ्तार की गई पांचवीं सदस्य भी छह शादियां करा चुकी है और इसके 10 गर्भपात हो चुके हैं। पुलिस के मुताबिक लुटेरी दुल्हन हो या गैंग की पांचवीं सदस्य दोनों की ज्यादातर शादियां हरियाणा के ही कैथल, हिसार और भिवानी में हुई हैं। पुलिस के मुताबिक गैंग की कुछ और महिला सदस्य पुलिस के रडार पर हैं। ज्यादातर पीड़ित युवकों से पुलिस ने संपर्क साध कर एड्स की जांच कराने को कहा है।


चार साल पहले शुरू की ठगी, तीन बच्चों की मां है लुटेरी दुल्हन
हरियाणा के कैथल की रहने वाली 30 साल की लुटेरी दुल्हन की पहली शादी साल 2010 में पटियाला में हुई थी। इस शादी से उसके तीन बच्चे हैं। इसके बाद अचानक उसका पति लापता हो गया। करीब चार साल पहले उसने गैंग बनाकर उन युवकों को फंसा कर शादियां कर उन्हें लूटना शुरू कर दिया, जो तलाकशुदा या फिर उम्रदराज होने पर अविवाहित रह जाते थे। शादी के बाद कुछ दिन ससुराल में रहने के बाद लुटेरी दुल्हन वहां से नकदी और गहने लूट कर फरार हो जाती थी। गैंग लड़के वालों को दहेज का केस दर्ज कराने का डर दिखाकर भी मोटी रकम वसूलते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed