फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Woman Murdered in Patiala after dispute between two brothers

Patiala: मां के दस तोले के गहनों के लिए लड़ रहे थे दो भाई, एक ने दूसरे की बीवी को चाकुओं से गोदा

Sat, 16 Nov 2024 02:49 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 16 Nov 2024 02:49 PM IST
सार

दोनों भाइयों के बीच अपनी मां के 10 तोले सोने के गहनों को लेकर झगड़ा हुआ था। पड़ोसियों ने बीच बचाव करवाया लेकिन कुछ देर बाद ही आरोपी ने अपने छोटे भाई की पत्नी को चाकू से गोदकर मार डाला।

विज्ञापन
Woman Murdered in Patiala after dispute between two brothers
हत्या (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पटियाला के थाना पसियाना के अधीन आते गांव बठोई में मां के सोने के गहनों को लेकर हुई लड़ाई में बड़े भाई ने छोटे भाई की पत्नी पर चाकू से वार कर उसे मार डाला। 
विज्ञापन


पुलिस ने मामले में आरोपी जेठ, उसकी पत्नी समेत तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। मृतका की पहचान 28 साल की हेमा रानी के तौर पर हुई है। आरोपियों में जेठ कमलजीत कुमार, जेठानी बबिता रानी के अलावा परमजीत कौर शामिल हैं।
विज्ञापन


मृतका हेमा रानी के पति विक्रमजीत कुमार की ओर से पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक उसकी मां पिछले कुछ समय से उन्हीं के पास रह रही थी। मां के पास करीब 10 तोले के सोने के गहने थे। इन गहनों को लेकर विक्रमजीत कुमार व उसके बड़े भाई कमलजीत कुमार में झगड़ा रहता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


14 नवंबर की रात भी गहनों को लेकर दोनों भाइयों के बीच काफी लड़ाई-झगड़ा हुआ। पड़ोसियों ने बीच-बचाव करते हुए दोनों भाइयों को शांत करके उनके घरों में भेज दिया। लेकिन कुछ देर बाद आरोपी कमलजीत कुमार, उसकी पत्नी बबिता रानी व परमजीत कौर हाकी व अन्य हथियारों के साथ लैस होकर विक्रमजीत कुमार के घर घुस आए और उन पर हमला कर दिया। इसी बीच कमलजीत कुमार ने चाकू से अपने छोटे भाई की पत्नी पर वार किया। गंभीर घायल हेमा रानी को तुरंत राजिंदरा अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed