{"_id":"680ef26a4c78797872010d9d","slug":"wife-kill-her-husband-in-patiala-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी ने मार डाला पति: ऐसा क्या हुआ कि उजाड़ दिया अपना ही सुहाग, पति की हत्या के बाद शव के साथ क्या किया?","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पत्नी ने मार डाला पति: ऐसा क्या हुआ कि उजाड़ दिया अपना ही सुहाग, पति की हत्या के बाद शव के साथ क्या किया?
Mon, 28 Apr 2025 08:43 AM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Mon, 28 Apr 2025 08:43 AM IST
सार
पंजाब के पटियाला में एक महिला ने अपने ही सुहाग की हत्या कर दी। सात साल पहले दोनों की शादी हुई थी। उनकी एक बेटी भी है। मृतक हरप्रीत सिंह ही पूरे परिवार को पाल रहा था।
विज्ञापन
महिला ने की पति की हत्या।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मेरठ में सौरभ हत्याकांड से पूरा देश हिल गया था। सौरभ की हत्या उसकी पत्नी मुस्कान ने की थी। हत्या के बाद शव को काटकर ड्रम में सीमेंट से भर दिया था। पति की हत्या की घटना एक बार फिर हुई है। यह वारदात पंजाब के पटियाला में हुई है। यहां एक पत्नी ने अपने पति की हत्या कर दी। महिला ने पति को जान से मारने से पहले एक बार भी नहीं सोचा कि वह अपने सुहाग का अपने हाथों से ही कत्ल कर रही है।
विज्ञापन
मृतक की पहचान 29 साल के हरप्रीत सिंह के तौर पर हुई है। वहीं आरोपी पत्नी वीरपाल कौर है। पति की हत्या के बाद आरोपी महिला वीरपाल कौर रातभर पति के शव के पास बैठी रही। थाना सदर समाना पुलिस ने आरोपी वीरपाल कौर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मृतक पटियाला के समाना के गांव बल्लभगढ़ निवासी हरप्रीत सिंह की हत्या के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
मृतक की मां हरपाल कौर ने पुलिस को बयान दिए हैं कि उसके बेटे हरप्रीत सिंह की शादी करीब सात साल पहले गांव कौहरियां निवासी वीरपाल कौर के साथ हुई थी। इस शादी से दोनों की पांच साल की एक बेटी है। उसका बेटा हरप्रीत सिंह मजदूरी करके अपने परिवार का गुजारा करता था। उसका पत्नी के साथ अक्सर लड़ाई-झगड़ा होता रहता था। वीरपाल कौर अपने पति हरप्रीत सिंह के साथ मारपीट करती थी।
विज्ञापन
24 अप्रैल की शाम को रोजाना की तरह जब हरप्रीत सिंह काम से वापस आया तो उसका पत्नी से झगड़ा हो गया। इसके बाद वीरपाल कौर उसे कमरे में ले गई। अगले दिन सुबह उन्हें आवाजें लगाईं तो कमरे का दरवाजा नहीं खोला गया। शक होने पर किसी की मदद से कमरे को खुलवाया गया। अंदर जाकर देखा तो हरप्रीत सिंह बेड पर बेसुध पड़ा था। उसकी पत्नी पास ही बैठी थी। हरप्रीत सिंह को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
थाना सदर समाना के इंचार्ज विक्रमजीत सिंह बराड़ के मुताबिक हरप्रीत सिंह की गला घोंट कर हत्या की गई है। उसकी माता के बयान पर वीरपाल कौर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।