{"_id":"f6c6ddd8cfe0545157a29322b12b3812","slug":"wheat-hostage-guards-robbed-of-lakhs-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकीदारों को बंधक बना सात लाख का गेहूं लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चौकीदारों को बंधक बना सात लाख का गेहूं लूटा
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
Updated Fri, 22 May 2015 09:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मार्कफेड के धर्मकोट स्थित ओपन गोदाम (प्लेंथ) से ट्रक में आए डेढ़ दर्जन लुटेरे चौकीदारों को बंधक बना कर करीब 7 लाख रुपये मूल्य का गेहूं लूट ले गए।
धर्मकोट में मार्कफेड के ब्रांच मैनेजर बलदीप सिंह ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत में बताया कि मोगा रोड स्थित ’सुंदरी ’ ओपन गोदाम (प्लेंथ) में वीरवार रात चार चौकीदार स्वर्ण सिंह, मंगल दास, सुरजीत सिंह और सुखचैन सिंह तैनात थे। इन चौकीदारों ने बताया कि रात तकरीबन एक बजे वे ओपन गोदाम (पलेंथ) के मुख्य गेट पर थे ।
इस दौरान लुटेरे दीवार पार कर प्लेंथों में दाखिल हो गए और उन्हें बंधक बनाकर गोदाम के पीछे ले गए। उन्होंने धमकी दी कि अगर उन्हाेंने शोर मचाया तो जान से मार दिए जाएंगे। कुछ हथियार बंद लुटेरे उनके पास पहरे पर खड़े हो गए।
इसी दौरान प्लेंथों से बिजली भी गुल हो गई। लुटेरों ने तकरीबन दो घंटे तक प्लेथों से गेहूं की बोरियां ट्रक में डालते रह। चौकीदार सुबह तकरीबन 3बजे इस घटना की सूचना धर्मकोट पुलिस और मार्कफेड आधिकारियों को दी गई।
विज्ञापन
मार्कफेड के ब्रांच मैनेजर बलदीप सिंह ने बताया कि लुटेरे इस वर्ष मंडियों से 700 बोरी गेहूं लूट कर ले गए हैं। उन्हाेंने बताया कि इस लूट की घटना के बारे धर्मकोट पुलिस को शिकायत दे दी गई है।