फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Vehicle thief arrested two members of the gang

वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

Sat, 23 Jan 2016 02:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Sat, 23 Jan 2016 02:37 PM IST
विज्ञापन
Vehicle thief arrested two members of the gang
पंजाब और हरियाणा में सक्रिय मोटरसाइकिल और कार चोर गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि गिरोह का एक सदस्य अभी फरार है।
विज्ञापन


वहीं एक और सदस्य इस समय हरियाणा जेल में बंद है, जिसे प्रोडक्शन वारंट पर पटियाला लाया जाएगा। गिरोह के पकड़े सदस्यों से पुलिस ने लाखों की कीमत के 11 मोटरसाइकिल और एक स्विफ्ट कार बरामद की है।
विज्ञापन


इस गिरोह का पर्दाफाश होने से पटियाला जिले के करीब एक दर्जन व्हीकल चोरी के केस हल हो गए हैं। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने थाना सिटी राजपुरा में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी गुरमीत सिंह चौहान ने शुक्रवार को पटियाला के पुलिस लाइन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में बताया कि इंस्पेक्टर शमिंदर सिंह की अगुवाई में पुलिस पार्टी ने राजपुरा में अंडर ब्रिज के नजदीक वीरवार को नाका लगाया था। जहां इस गिरोह के मेंबरों जगमेल सिंह निवासी गांव जौलां खुर्द थाना लालड़ू जिला मोहाली और निर्मल सिंह निवासी गांव जंडली थाना लालड़ू जिला मोहाली को चोरी के मोटरसाइकिल समेत गिरफ्तार किया गया।

इस मोटरसाइकिल की चोरी संबंधी थाना सिटी राजपुरा में केस दर्ज था। जब पुलिस ने आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की, तो इनके पास से काले रंग की एक स्विफ्ट कार, चोरी के 10 मोटरसाइकिल, जिनमें सात स्पैंलडर मोटरसाइकिल, एक बुलेट मोटरसाइकिल और एक पल्सर व एक पैशन मोटरसाइकिल बरामद किए गए।

पूछताछ में यह भी सामने आया कि गिरोह के दो और मेंबर बहादुर सिंह निवासी गांव जासतना थाना लालड़ू और रविंदर पाल सिंह उर्फ कर्ण निवासी रतन नगर पटियाला हैं। रविंदर पाल सिंह उर्फ कर्ण इस समय हरियाणा की जेल में बंद है, जिसको प्रोडक्शन वारंट हासिल करके गिरफ्तार किया जाएगा।


बहादुर सिंह की गिरफ्तारी अभी बाकी है, जो इस गिरोह के भगोड़े बहादुर सिंह के खिलाफ थाना बलदेव नगर अंबाला (हरियाणा) में कत्ल का केस भी दर्ज है। जिसमें इसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर एक ज्वेलर का सोना लूट कर कत्ल कर दिया था।

यह गिरोह अंबाला, राजपुरा, पटियाला के आसपास से मोटरसाइकिल चोरी करते थे और ज्यादातर मोटरसाइकिल हरियाणा में बेचते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed