फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Two killed in road accident

सड़क हादसे में दो की मौत

Tue, 23 Jun 2015 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर Updated Tue, 23 Jun 2015 10:19 PM IST
विज्ञापन
लहरा-जाखल मुख्य मार्ग पर मंगलवार सुबह गांव चोटियां के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में छह अन्य घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। उन्हें लहरागागा के सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया।
विज्ञापन


लहरागागा निवासी अमित कुमार (32) और लक्की गोयल (19) हिसार में किसी बैठक में शामिल होने के बाद वापस लहरा अपनी मारुति कार में आ रहे थे। सुबह करीब साढे़ पांच बजे जब वे गांव चोटियां की ड्रेन पुल के पास पहुंचे तो सामने से आ रही टेवेरा गाड़ी से उनकी जबरदस्त टक्कर हो गई।
विज्ञापन


इससे कार में सवार अमित कुमार और लक्की गोयल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साहिल मेहता निवासी टोहाणा सहित छह लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोटियां पुलिस के चौकी प्रभारी बलवंत सिंह ने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है और शवों का पोस्टमार्टम मूनक के अस्पताल में करवाकर वारिसों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed