फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Two Accused to Murder of Wife of High Court Bar Council Ex Chairman Arrested at Patiala of Punjab

पटियाला: बार काउंसिल के पूर्व चेयरमैन की पत्नी की हत्या का मामला सुलझा, वकील बेटे के मुंशी ने ही ली थी जान

Sun, 25 Apr 2021 06:25 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 25 Apr 2021 06:25 PM IST
सार

हत्या का मुख्य आरोपी महिला के वकील बेटे का मुंशी है। रविवार को मुख्य आरोपी समेत दो लोगों को काबू करके उनसे 40 लाख के सोने के गहने, कैश और अन्य सामान बरामद कर लिया गय। तीसरा आरोपी अभी फरार है।
 

विज्ञापन
Two Accused to Murder of Wife of High Court Bar Council Ex Chairman Arrested at Patiala of Punjab
मृतका कमलेश रानी। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट बार काउंसिल के पूर्व चेयरमैन नरिंदर सिंगला की पत्नी कमलेश रानी (65) की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। रविवार को मुख्य आरोपी समेत दो लोगों को काबू करके उनसे 40 लाख के सोने के गहने, कैश और अन्य सामान बरामद कर लिया गय। तीसरा आरोपी अभी फरार है। हत्या का मुख्य आरोपी महिला के वकील बेटे का मुंशी है।

विज्ञापन


एसएसपी विक्रमजीत दुग्गल ने बताया कि विकास कालोनी में 21 अप्रैल को देर रात करीब एक बजे कमलेश रानी की उन्हीं के घर में बेरहमी से हत्या कर दी गई। उनके हाथ पीछे बांधकर मुंह पर टेप लगा दी गई। दम घुटने से उनकी मौत हो गई थी। बाद में लुटेरों ने अलमारी को खोलकर तिजोरी की चाबी निकाली और 40 लाख की कीमत के सोने के गहने, नकदी और अन्य कीमती सामान लूटकर फरार हो गए। 
विज्ञापन

जांच के लिए बनाई गई एसआईटी ने पाया कि लुटेरे घर का सारा नक्शा जानते थे। इसी को आधार बनाकर जब जांच बढ़ाई तो मृतका के वकील बेटे हैरी सिंगला के मुंशी विक्रम निवासी सन्नौर पर शक की सुई घूमी।  
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस के मुताबिक आरोपी मुंशी पांच साल से परिवार के साथ जुड़ा था और उसकी घर तक भी पहुंच थी। उसे घर के बारे में सारी जानकारी थी। तभी आरोपियों ने आराम से वकील बेटे के घर में बने आफिस के दरवाजे का शीशा निकाला और कुंडी खोलकर अंदर दाखिल हुए। ऑफिस से होते हुए महिला के कमरे तक पहुंच गए। 


विक्रम ने मौसेरे भाई के साथ मिलकर की वारदात
विक्रम ने लालच में आकर महिला का कत्ल करके उसे लूटने की साजिश रची और इसमें अपने मौसेरे भाई अमरिंदर निवासी ललौची व एक अन्य गगनदीप निवासी सन्नौर को भी शामिल कर लिया। मुख्य आरोपी मुंशी व उसके मौसेरे भाई को पुलिस ने गिरफ्तार करके उनके कब्जे से लूटा सारा सामान बरामद कर लिया है। अभी आरोपी गगनदीप की गिरफ्तारी बाकी है। आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी पुलिस ने बरामद कर लिया है, जो आरोपी अमरिंदर का है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed