{"_id":"57a8b3e94f1c1bb661ee477d","slug":"the-killing-of-six-innocent-aunt-and-uncle-of-the-murder-in-andhavisswas-incident-arrested-ropar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुआ और फूफा ने छह साल की मासूम को मौत के घाट उतारा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुआ और फूफा ने छह साल की मासूम को मौत के घाट उतारा
ब्यूरो, अमर उजाला रोपड़
Updated Mon, 08 Aug 2016 10:01 PM IST
विज्ञापन
रोपड़ पुलिस की हिरासत में मासूम की हत्या करने के आरोपी बुआ और फूफा।
- फोटो : अमर उजाला
अंधविश्वास के जाल में फंसकर एक छह साल की बच्ची को उसी की बुआ और फूफा ने मौत के घाट उतार दिया।
जिले के गांव माजरी जट्टा से 30 जुलाई को छह साल की सुमनप्रीत लापता हो गई थी। बच्ची क पिता हरमेल सिंह पुत्र देव सिंह ने पुलिस को इसकी सूचना दी। एक अगस्त को सुमनप्रीत का शव घर से कुछ दूर गन्ने के खेत से मिला। मामले की जांच डीएसपी मनवीर सिंह बाजवा, इंस्पेक्टर अतुल सोनी, इंस्पेक्टर गब्बर सिंह और थानेदार सन्नी खन्ना कर रहे थे।
डीएसपी मनवीर सिंह बाजवा ने बताया कि सुमनप्रीत कौर की हत्या उसकी बुआ कुलविंदर कौर और फूफा अवतार सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि दस साल से दंपति की कोई संतान नहीं हो रही थी। उन्हें विश्वास था कि बच्ची की हत्या के बाद उन्हें संतान का सुख मिल जाएगा। इसी अंधविश्वास में उन्होंने बच्ची को बेरहमी से मार डाला।
उन्होंने बताया कि जांच के दौरान लड़की के दादा देव सिंह के घर से ख़ून वाले कपड़े मिले और दीवारों पर ख़ून के धब्बे भी मिले हैं। मौके से एफसीएल टीम और अन्य तकनीकों का इस्तेमाल करते हुए और सबूत भी जुटाए गए हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी कुलविंदर कौर और अवतार सिंह वासी चक्क ढेंरा को गिरफ्तार किया जा चुका है। हत्या करने वालों को अंधविश्वास में फंसाने वाले की भी जांच की जा रही है।