{"_id":"0827f27e9c3df51c4f343dea42774b1b","slug":"the-damsel-in-canal-purely-domestic-fights-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू झगड़े के चलते युवती नहर में कूदी, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घरेलू झगड़े के चलते युवती नहर में कूदी, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
Updated Fri, 04 Sep 2015 09:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय इंद्रा नगरी निवासी एक युवती ने मामूली कहासुनी के चलते नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। उसका शव शुक्रवार सुबह हनुमानगढ़ रोड से गुजरती नहर से बरामद हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने समाज सेवी संस्था सदस्यों के सहयोग से मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवाया है।
इंद्रा नगरी निवासी करीब 17 वर्षीय शिल्पा उर्फ गुड्डो की मां रजिया रानी ने बताया कि गत सांय उसकी अपनी बेटी से किसी बात को लेकर मामूली सी कहासुनी हुई थी।
उसके बाद शिल्पा घर से कहीं चली गई, जिसकी उन्होंने काफी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं लगा। सुबह उसकी बेटी का शव हनुमानगढ रोड नहर से बरामद हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
उधर, नहर में छलांग लगाने वाले ब्रह्मऋषि स्कूल के छात्र कार्तिक का शव शुक्रवार सुबह हनुमानगढ़ रोड से गुजरती नहर से बरामद हो गया। थाना नंबर 2 की पुलिस ने समाज सेवी संस्था बाला जी मानव सेवा समिति सदस्यों के सहयोग से शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है।
11वीं कक्षा का छात्र कार्तिक पुत्र रोहताश न्यौल निवासी खांटवां नहर में नहाने के लिए गया था और तेज बहाव के नहर में डूबने से उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को तलाश के दौरान परिजनों को बच्चे का शव हनुमानगढ रोड से गुजरती नहर में बहता हुआ मिला।