फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   school student suicide, crime, banaras, depression, patiala

समाना में स्कूली छात्रा ने फंदा लगाकर खुदकुशी की

Tue, 12 Apr 2016 10:21 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/पटियाला
ब्यूरो,अमर उजाला/पटियाला Updated Tue, 12 Apr 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
school student suicide, crime, banaras, depression, patiala
पूर्व सैनिक ने छत की संतीर से फंदा लगाकर इहलीला समाप्त कर ली। - फोटो : Demo pic
समाना में बाद दोपहर एक स्कूली छात्रा ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। वह पिछले काफी समय से डिप्रेशन में थी। पुलिस ने खबर लिखे जाने तक मामले में 174 की कार्रवाई कर दी थी।
विज्ञापन


मामले की जांच अधिकारी सिटी समाना की पुलिस अधिकारी बलविंदर कौर ने बताया कि 15 साल की संध्या समाना के पक्का फड़ इलाके में रहती थी। मूल रूप से वह लोग यूपी में बनारस से थे। संध्या के पिता प्रभु नारायण एक टेलर के यहां कारीगर था। मंगलवार बाद दोपहर पिता खाना खाकर दुकान पर चला गया। परिवार के बाकी सदस्य भी खाना खाकर दूसरे कमरे में सोने के लिए चले गए।
विज्ञापन


पीछे से संध्या ने कमरे बंद कर लिया और पंखे की हुक से साड़ी की मदद से लटक कर आत्महत्या कर ली। शाम तक जब संध्या ने कमरा न खोला, तो परिवार वालों को शक हुआ। पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने कमरे को खोला, तो संध्या फंदे से लटकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि परिवार वालों के मुताबिक संध्या पिछले काफी समय से डिप्रेशन में थी। इसी हालत में उसने यह कदम उठाया है। वह समाना के स्कूल में पांचवीं क्लास की छात्रा थी। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समाना के अस्पताल भिजवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed