{"_id":"588480034f1c1b6f35efe86a","slug":"road-accident-killed-three-people-two-women-among-the-dead-seven-injured-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में दो महिलाओं समेत तीन की मौत, सात घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में दो महिलाओं समेत तीन की मौत, सात घायल
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
Updated Sun, 22 Jan 2017 03:18 PM IST
विज्ञापन
पटियाला में हुए सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त हुआ वाहन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरहंद-पटियाला रोड पर सड़क हादसे में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि इस हादसे में सात लोग घायल हो गए।
गांव बारन के नजदीक देर रात एक सवारियों से भरे टैंपो को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इस ट्रक ने एक मोटरसाइकिल को भी चपेट में ले लिया। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार हरविंदर सिंह काला निवासी गांव माजरी अकालियां और टैंपो में सवार होकर जा रही महिलाओं कुलवंत कौर निवासी जसोवाल और राजिंदर कौर निवासी आनंद नगर बी की मौत हो गई।
यह महिलाएं टैंपों में सवार होकर धार्मिक स्थान की यात्रा के लिए रेलवे स्टेशन की तरफ को बाइपास के जरिये राजपुरा जा रही थीं। जैसे ही टैंपो पटियाला-सरहंद रोड पर गांव बारन के पास पहुंचा, तो सड़क पार करने के लिए बारन माजरी अकालियां डिवाइडर पार करने के लिए रूका। इस बीच पटियाला की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने टैंपों को टक्कर मार दी।
टैंपो के साथ ही मुड़ने के लिए खड़े एक मोटरसाइकिल को टक्कर लगी। जिसके कारण मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। टैंपो में जख्मी महिलाओं को नजदीकी दुकानदारों ने मशक्कत करके बाहर निकाला और उनको 108 एंबुलेंस की मदद से राजिंदरा अस्पताल में इलाज के लिए भेजा। जहां उपचार दौरान दो महिलाओं की मौत हो गई। संबंधित थाना अनाज मंडी के एएसआई दविंदर सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर मौके से फरार ट्रक ड्राइवर की तलाश की जा रही है।