फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   retired military man murder, crime news, punjab news, patiala

फौज के रिटायर्ड हवलदार का तेजधार हथियार से कत्ल

Thu, 15 Sep 2016 10:11 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/पटियाला
ब्यूरो,अमर उजाला/पटियाला Updated Thu, 15 Sep 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
retired military man murder, crime news, punjab news, patiala
murder - फोटो : demo pic
फौज से रिटायर्ड हवलदार का बुधवार रात अज्ञात व्यक्तियों ने तेजधार हथियारों के साथ कत्ल कर दिया।संबंधित त्रिपड़ी थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


त्रिपड़ी थाना इंचार्ज इंस्पेक्टर शमिंदर सिंह ने बताया कि दीप नगर के रहने वाले और फौज से रिटायर्ड हुए हवलदार निर्मल सिंह (70) बुधवार देर शाम किसी काम के सिलसिले में घर से बाहर गया था, लेकिन वह वापस नहीं लौटा। वीरवार तड़के उसकी लाश दीप नगर से बाइपास वाली सड़क पर बने नशामुक्ति केंद्र के पास पड़ी। किसी राहगीर ने लाश देखी, तो पुलिस को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन


तुरंत पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद इसे वारिसों के हवाले कर दिया है। पुलिस के मुताबिक पूर्व फौजी निर्मल सिंह के सिर पर चोटें मारी गई हैं और गर्दन व शरीर के अन्य अंगों पर भी किसी तेजधार हथियार के साथ वार किए गए हैं। पूर्व फौजी के पास से उसका मोबाइल व पैसे बरामद नहीं हुए। जिससे प्राथमिक जांच से यह कत्ल लूटपाट के इरादे से किया लगता है। मामले में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed