{"_id":"f553f57f24fbe5c2226ef21a07f1c5b1","slug":"punjab-rajpura-gun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपये मांगने पर अकाली नेता ने तानी दुकानदार पर पिस्तौल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रुपये मांगने पर अकाली नेता ने तानी दुकानदार पर पिस्तौल
ब्यूरो/अमर उजाला, राजपुरा
Updated Thu, 03 Dec 2015 10:42 PM IST
विज्ञापन
दुकानदार द्वारा अकाली नेता से उधार के राशन के रुपये मांगने उस समय महंगे
विज्ञापन
पड़ गए जब अकाली नेता ने गुस्से में आकर दुकानदार पर पिस्तौल तान कर जान से
मारने की धमकी दे डाली।
पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर आरोपी रघुबीर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बनूड़ में हरमिंदर करियाना स्टोर की दुकान करने वाले हरमिंदर सिंह ने अकाली नेता व मार्केट कमेटी के सदस्य रघुबीर सिंह को राशन आदि उधार पर दिया था। इसके लगभग 50 हजार रुपये लेने थे।
कल जब वह दुकान पर आया तो दुकानदार ने पिछले रुपयों की मांग की। इससे तैश में आए रघुबीर सिंह ने दुकानदार पर पिस्तौल निकालकर जान से मारने की धमकी दी। इससे पास के दुकानदार इकट्ठे हो गए और उन्होंने आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। रोष स्वरूप दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं। दुकानदारों के रोष को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।