फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Punjab, Haryana, looting gangs, arrested four members, and Bolero recovered four pistols, Patiala

पंजाब, हरियाणा में लूटपाट करने वाले गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

Mon, 10 Oct 2016 09:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Mon, 10 Oct 2016 09:21 PM IST
विज्ञापन
Punjab, Haryana, looting gangs, arrested four members, and Bolero recovered four pistols,  Patiala
डकैती, लूट, चोरी - फोटो : डेमो फोटो
जिला पुलिस ने अंतरराज्यीय लुटेरा गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार सदस्यों को बड़ी मात्रा में हथियारों व एक सफेद रंग की बोलेरो समेत काबू किया है। गिरोह ने पंजाब और हरियाणा में अब तक लूटपाट, डकैती और हाईवे लूट की कुल 22 वारदातों को अंजाम दिया है। 
विज्ञापन


एसएसपी गुरमीत सिंह चौहान ने सोमवार शाम पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता में बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली की एक सफेद रंग की बोलेरो में कुछ संदिग्ध लोग पटियाला की तरफ आ रहे हैं।  पुलिस ने अंतरराज्यीय लुटेरा गिरोह के चार सदस्यों मालविंदर सिंह माली निवासी बीरकलां थाना चीमा जिला संगरूर, धरमिंदर सिंह निवासी सोहेके थाना लोगोंवाल जिला संगरूर, बिक्रमजीत सिंह विकी निवासी फतेहगढ़ थाना नीसिंग जिला करनाल और मेहर सिंह निवासी नंदपुर साहनेवाल जिला लुधियाना को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों से चार पिस्तौल 315 बोर लोड समेत 9 कारतूस बरामद हुए। बोलेरो का हरियाणा का नंबर भी फर्जी पाया गया। 
विज्ञापन


गिरोह ने चार दिसंबर 2013 को स्टेट बैंक आफ पटियाला एग्रीकल्चर ब्रांच कैथल से 44 लाख का कैश लेकर जा रही बैंक कर्मचारियों की एक पार्टी की मारुति को नई अनाज मंडी कैथल के पास हथियार दिखाकर लूट लिया था। सात नवंबर 2013 को एक्सिस बैंक फुलांवाल लुधियाना से 13 लाख का कैश निकलवाकर कस्बा जोधा अपनी आढ़त की दुकान की तरफ होंडासिटी कार में जा रहे बाप-बेटे को लूट लिया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में यह बात सामने आई है कि यह गैंग अपनी व अपने साथियों की निजी गाड़ियों पर जाली नंबर लगाकर लूटपाट की वारदातों को अंजाम देता था। एसएसपी ने बताया कि यह लुटेरा गिरोह मनजीत सिंह के पहले बेनकाब किए गिरोह का दूसरा ग्रुप है। यह ग्रुुप साल 2013 से अपराध की दुनिया में सरगर्म चला आ रहा है। यह गिरोह बड़ी डकैती, लूटपाट की वारदातें करने की तैयारी में था। गिरोह के सदस्यों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में थाना सदर में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed