फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Punjab Agro taking a bribe of fifty thousand DM control

पंजाब एग्रो का डीएम पचास हजार रिश्वत लेते काबू

Sat, 27 Jun 2015 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Sat, 27 Jun 2015 10:42 PM IST
विज्ञापन
विजिलेंस ब्यूरो पटियाला ने शनिवार को पंजाब एग्रो फूड ग्रेन कारपोरेशन लिमिटेड के जिला मैनेजर को कारपोरेशन के ही एक इंस्पेक्टर से 50 हजार की रिश्वत लेते उसी के दफ्तर से रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ विजिलेंस ने केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


डीएसपी विजिलेंस केडी शर्मा ने बताया कि पंजाब एग्रो फूड ग्रेन कारपोरेशन लिमिटेड के भादसों दफ्तर में लगे कार्यकारी -1 इंस्पेक्टर बलजीत सिंह ने शिकायत की थी कि कारपोरेशन का जिला मैनेजर (डीएम) विपिन सिंगला उससे स्पेशल गाड़ियां लगाने संबंधी प्रति गाड़ी 10 हजार रुपये रिश्वत मांग रहा था।
विज्ञापन


साथ ही उसका नौकरी में एक साल की एक्सटेंशन दिलाने का केस आगे भेजने और शैलरों में मीलिंग के लिए लगाए गए धान की फिजिकल वेरिफिकेशन न करने के लिए प्रति बोरी एक रुपये के हिसाब से रिश्वत मांग रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सौदा एक लाख रुपये में तय हुआ। इसकी पहली किस्त 50 हजार रुपये शनिवार को इंस्पेक्टर ने डीएम को देनी थी। शिकायत के आधार पर विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने डीएम के पटियाला में गुरुद्वारा दुखनिवारण साहिब के नजदीक दफ्तर में रेड करके उसे 50 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।


इस मौके पर सरकारी गवाह बीडीपीओ नाभा गुरमेल सिंह, बीडीपीओ समाना नरभिंदर सिंह रहे। आरोपी को पकड़ने गई विजिलेंस टीम में सब इंस्पेक्टर प्रितपाल सिंह, सब इंस्पेक्टर हरमिंदर सिंह, सब इंस्पेक्टर जगतार सिंह, इंस्पेक्टर परमजीत कुमार, हवालदार मनदीप सिंह, विजय शारदा, शाम सुंदर, सतनाम सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed