{"_id":"8fba51f1b518e805b31122cb1a32513b","slug":"pu-coach-in-police-remand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू के गतका कोच को पुलिस रिमांड पर भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीयू के गतका कोच को पुलिस रिमांड पर भेजा
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
Updated Mon, 08 Feb 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश भेजने की आड़ में लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार
विज्ञापन
किए पंजाबी यूनिवर्सिटी के गतका कोच अवतार सिंह को सोमवार को अदालत में
पेश किया गया।
जहां दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने गतका कोच को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। गतका कोच को एसीजेएम सुमित घई की अदालत में पेश किया गया। अवतार सिंह को रविवार थाना सदर पुलिस ने धोखाधड़ी के केस में गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ गांव बाजड़ा जिला लुधियाना की रहने वाली सरबजीत कौर पत्नी हरदीप सिंह ने शिकायत की थी।
आरोप थे कि अवतार सिंह ने महिला को झांसा दिया था कि वह उसके लड़के मनजिंदर सिंह को विदेश भिजवा देगा। इसके एवज में उससे 10 लाख 50 हजार रुपये लिए थे। बाद में गतका कोच ने महिला के बेटे को न तो विदेश भिजवाया और न ही उसके पैसे वापस किए। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया था। उधर पीयू में 9 फरवरी से पहली आल इंडिया इंटरयूनिवर्सिटी गतका चैंपियनशिप होने जा रही है।