{"_id":"67e92a55d7c490cc9e07ae3d","slug":"police-constable-stole-farmer-s-trolley-from-khanauri-border-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस वाला निकला चोर: खनौरी बॉर्डर से चुराई किसान की ट्रॉली, कांस्टेबल ने चाचा के साथ मिलकर की थी वारदात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पुलिस वाला निकला चोर: खनौरी बॉर्डर से चुराई किसान की ट्रॉली, कांस्टेबल ने चाचा के साथ मिलकर की थी वारदात
Sun, 30 Mar 2025 04:56 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Sun, 30 Mar 2025 04:56 PM IST
सार
पंजाब पुलिस के कांस्टेबल ने खनौरी बॉर्डर से किसान की ट्रॉली चोरी की थी। किसान की शिकायत के बाद पुलिस ने ट्रॉली को ढूंढ निकाला और आरोपी कांस्टेबल और उसके चाचा को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
police
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खनौरी बाॅर्डर से चोरी हुई गांव तपा के किसान की ट्राॅली पुलिस ने बरामद कर ली है। यह ट्राॅली पंजाब पुलिस के कांस्टेबल ने अपने चाचा के साथ मिलकर चोरी की थी। पुलिस ने पातड़ां थाने में दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
पातड़ां के डीएसपी इंद्रपाल सिंह चौहान ने बताया कि जिला संगरूर के गांव तपा के किसान जगजीत सिंह ने पुलिस को खनौरी बाॅर्डर से अपनी ट्राॅली चोरी होने की शिकायत दी थी। उक्त ट्राॅली कांस्टेबल वरिंदर सिंह ने अपने चाचा परमजीत सिंह के साथ मिलकर चोरी की थी।
उधर, किसान नेता तेजवीर सिंह ने बताया कि शंभू मोर्चा से चोरी हुईं ट्राॅलियों को शनिवार को बीकेयू शहीद भगत सिंह की टीम ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के शाहबाद से ढूंढ निकाला है। किसान नेता ने कहा सड़क बंद होने के बाबजूद पुलिस की कस्टडी से ट्राॅलियां चोरी कैसे हो गई थी।
विज्ञापन
बता दें कि पंजाब और हरियाणा के शंभू और खनौरी बॉर्डर से किसान आंदोलन को पूरी तरह से खत्म कर दिया गया है। 19 मार्च भारी पुलिस बल ने दोनों सीमाओं से किसानों को खदेड़ा था। पुलिस ने कई किसान नेता व अन्य किसानों को भी हिरासत में लिया था। किसानों का सामान और टेंट पुलिस ने उखाड़ दिए थे। दोनों बॉर्डरों पर किसानों के ट्रैक्टर ट्रॉलियां थी। किसानों ने आरोप लगाया कि मोर्चे से उनके सामान को चोरी किया गया है।