फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   NRI journalist sent on the day police remand

एनआरआई पत्रकार को एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा

Sun, 29 Nov 2015 03:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Sun, 29 Nov 2015 03:20 PM IST
विज्ञापन
 NRI journalist sent on the day police remand
शहर के एक नेता की बेटी के साथ दुराचार करने, उसे जान से मारने की धमकियां देने के आरोपी एनआरआई पत्रकार को शनिवार को पुलिस ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया। जहां कोर्ट ने आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन


इस मौके पर कोर्ट की पार्किंग में कुछ महिलाओं ने आरोपी पत्रकार के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही उस पर टमाटर मारने की कोशिश की, लेकिन पुलिस उसे बचाकर ले गई।
विज्ञापन


पीड़िता ने शुक्रवार को कोर्ट के सामने बयान दिया था कि आरोपी एनआरआई पत्रकार बलतेज सिंह पन्नू ने उसे शादी का झांसा देकर लगातार कई बार उससे दुराचार किया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि पत्रकार ने उसे झांसा दिया कि वह भी तलाकशुदा है और उसे पता लगा है कि उसका भी तलाक हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों नई जिंदगी शुरू करते हैं। पुलिस ने इस बयान पर पत्रकार के खिलाफ रेप, जान से मारने की धमकियां देने व धोखाधड़ी का केस थाना सिविल लाइन में दर्ज किया था।


शनिवार को आरोपी को पटियाला में ड्यूटी मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया गया। जहां उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के लिए जैसे ही उसे पुलिस कोर्ट परिसर में लाई, तो वहां पार्किंग में पहले से मौजूद कुछ महिलाओं ने पन्नू के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed