फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   newborn boy theft, lady in cctv footage, crime news, ropar

सिविल अस्पताल से नवजन्मा बच्चा चोरी

Thu, 15 Sep 2016 10:21 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/रोपड़
ब्यूरो,अमर उजाला/रोपड़ Updated Thu, 15 Sep 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
newborn boy theft, lady in cctv footage, crime news, ropar
रोपड़ के सिविल अस्पताल से नवजात बच्चा अगवा करने वाली संदिग्ध महिला की तसवीर। - फोटो : अमर उजाला
 सिविल अस्पताल से एक नवजन्मे के चोरी होने से हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन


सिविल अस्पताल रोपड़ में वीरवार सुबह तीन बजे जन्म लेने वाला बच्चा साढे़ आठ बजे चोरी कर लिया गया। पुलिस ने चोरी करने वाली महिला की फोटो भी सीसीटीवी से निकाल ली है लेकिन अब तक बच्चे के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है। 
बच्चे के पिता मनोज और मां ममता ने बताया कि सुबह तीन बजे सिविल अस्पताल के जच्चा बच्चा वार्ड में उनके बेटे ने जन्म लिया। कुछ देर बाद एक महिला सफाई कर्मी ममता ने आकर उन्हें कहा कि उनकी अस्पताल से छुट्टी हो गई है।
विज्ञापन


इसके बाद वह बच्चे को साथ लेकर जाने लगे तो एक और महिला ने उन्हें सरकार की ओर से दी जाने वाली माली सहायता दिलवाने की बात कही। महिला ने अस्पताल की कैंटीन में जाकर पति-पत्नी को झांसे में रखकर बच्चे को अगवा कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मनोज ने बताया कि बच्चे को चुराने वाली महिला की महिला सफाई कर्मी से जान पहचान है। जब कुछ समय तक महिला के बारे में कुछ पता न लग सका तो अस्पताल ने इसकी सूचना पुलिस को दी। एसपी हरपाल सिंह ने अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो एक संदिग्ध महिला की तस्वीर सामने आई। महिला ने चुन्नी से मुंह ढका हुआ था। पुलिस के अनुसार यही महिला बच्चे को चुरा कर ले गई। पुलिस इस महिला की जांच में जुट गई है।


अस्पताल की सफाई सेविका ममता ने बताया कि उसने मनोज को छुट्टी होने के बारे में नहीं कहा। बच्चा अगवा करने वाले महिला को वह नहीं जानती। उधर एसपी हरपाल सिंह का कहना है कि पुुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है। अस्पताल के नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरों को भी देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed