{"_id":"e4e84ada836fad15f16b5220cf224f12","slug":"muthoot-accused-of-robbing-two-day-police-remand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुथूट लूट के आरोपी दो दिन के पुलिस रिमांड पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुथूट लूट के आरोपी दो दिन के पुलिस रिमांड पर
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
Updated Mon, 18 May 2015 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिपड़ी मार्केट में मुथूट फिनकार्प कंपनी के दफ्तर में दिनदिहाड़े हथियारों के बाल पर करोड़ों की लूट के सभी छह आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने सभी को दो दिनं के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
आरोपियों को सोमवार को थाना त्रिपड़ी पुलिस ने जुडीशियल मेजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास जज जगमीत सिंह की कोर्ट में पेश किया। दोनों पक्षों में बहस के बाद कोर्ट ने आरोपियों को दो दिनों के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
आरोपियों में लूट का मास्टर माइंड गौरव कुमार सिंगला निवासी अर्बन अस्टेट पटियाला, जर्नलिस्ट गुरप्रीत सिंह चौहान उर्फ डिंपल निवासी अर्बन अस्टेट, सुखविंदर सिंह सुक्खी निवासी दर्शन सिंह नगर अलीपुर रोड, ज्योतिषी रोबिन रावल निवासी सन्नौर, कंपनी की महिला कर्मचारी वीनस शर्मा निवासी सेवक कालोनी और नवनीत कौर निवासी रंजीत नगर शामिल है। इन आरोपियों से पुलिस ने मुथूट कंपनी के आफिस से लूटा सवा 11 किलो सोना और ढाई लाख कैश बरामद कर लिया है। साथ ही वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल व एक्टिवा भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
जी रमेश कुमार, वाइस प्रेजीडेंट और प्रमुख, उत्तरी क्षेत्र, मुथुट फिनकार्प ने कहा कि उपभोक्ताओं का जमा सोना सुरक्षित हाथों में हैं। इस बात का भी अत्यंत खेद है कि कंपनी के दो कर्मचारी इस लूट में शामिल थे।