{"_id":"57b5e8e84f1c1b1f176eb3cf","slug":"murder-punjab-crime-raksha-bandhan-malerkotla-sangrur","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षा बंधन की पूर्व संध्या पर नौजवान की गोली मारकर हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रक्षा बंधन की पूर्व संध्या पर नौजवान की गोली मारकर हत्या
ब्यूरो,अमर उजाला/(मालेरकोटला/संगरूर)
Updated Thu, 18 Aug 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
बंदूक के दम पर की पिटाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षा बंधन की पूर्व संध्या पर यहां के गांव नियामतपुर के एक नौजवान की दो हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
वारदात के बाद जहां अमरगढ़ क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है वहीं अपने इकलौते भाई की कलाई पर राखी सजाने के लिए घर पर तैयार बैठी बहन यह ह्रदय विदारक खबर सुनकर पथरा सी गई है। पुलिस ने दो आरोपियों निर्मल सिंह और उसके बेटे पर कत्ल का मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन गिरफ्तारी संभव नहीं हो पाई है। घटना बुधवार देर शाम की है।
पुलिस के जांच अधिकारी संजीव गोयल ने बताया कि नियामतपुर के नौजवान किसान जसप्रीत सिंह का कुछ समय पहले निर्मल सिंह और अन्य लोगों के साथ पुरानी रंजिश की वजह से झगड़ा हो गया था। इस संबंध में मामला कोर्ट में भी चला और इस रंजिश का बदला लेने के लिए पांच लोगों ने मिलकर इस नौजवान की गोली मारकर हत्या कर दी।
पुलिस ने आरोपी निर्मल सिंह और उसके बेटे सोहनजीत सिंह, गुरध्यान सिंह, जसवीर सिंह और केसर सिंह पर केस दर्ज कर लिया है। तकरार बाजी का शिकार हुआ यह नौजवान अपनी बहन का इकलौता भाई था। घर में उसकी बहन राखी की तैयारियों में जुटी हुई थी, वीरवार सुबह जैसे ही उसके भाई के कत्ल की खबर उसे दी गई, वह पथरा सी गई। खबर का पता चलते ही पूरे गांव नियामतपुर में सन्नाटा पसर गया। इंस्पेक्टर संजीव गोयल ने दावा किया कि आरोपी बहुत जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे।