फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   murder of former military man

जमीन विवाद में पूर्व फौजी की हत्या

Wed, 03 Jun 2015 09:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा Updated Wed, 03 Jun 2015 09:51 PM IST
विज्ञापन
गांव दुसांझ में बुधवार दोपहर को जमीन विवाद में पूर्व फौजी की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। पूर्व फौजी का अपने भाई के साथ अदालत में जमीन के लिए झगड़ा चल रहा था।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार इस मामले में मृतक के भतीजे अवतार सिंह उर्फ तारी और धर्मेंद्र सिंह और कुछ अज्ञात आरोपियों का नाम सामने आया है, लेकिन पुलिस मामले की जांच कर रही है। उसके बाद ही केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पूर्व फौजी बलदेव सिंह (69) निवासी गांव दुसांझ का उसके भाई दर्शन सिंह के साथ अदालत में जमीन विवाद चल रहा था। इस झगड़े की अदालत में आगामी पेशी 6 जुलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आरोपियों ने चार साल पहले भी पूर्व फौजी पर हमला किया था। इसके अलावा थाना मेहना में 12 जून 2011 को पीड़ित पूर्व फौजी बलदेव सिंह की शिकायत पर उसके नौकर बूटा सिंह को अगवा करने के आरोप में उसके दो भतीजों अवतार सिंह उर्फ तारी और जसपाल सिंह के अलावा गैंगस्टर किरपाल सिंह समेत डेढ़ दर्जन आरोपियों खिलाफ केस दर्ज था।

इस केस की बुधवार जिला एवं सेशन जज की अदालत में आरोपियों की पेशी थी। पूर्व फौजी बलदेव सिंह भी इस केस की पैरवी के लिए अदालत में आया था। वह अपने ही गांव के संतोख सिंह नामक के व्यक्ति के साथ स्कूटर पर वापस गांव जा रहा था।


इस दौरान जब वह अपने गांव के पास पहुंचा तो हमलावरों ने रिवाल्वर से गोलियों चला दी। इससे पूर्व फौजी की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही सीनियर पुलिस अधिकारी एसपी हरजीत सिंह पन्नू मौके पर पहुंचे। जांच अफसर एएसआई सुखजिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed