{"_id":"67f8816df5da6112710add3c","slug":"man-shoot-dead-in-patiala-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटियाला में मर्डर: साथ बैठकर शराब पी रहे थे रिश्तेदार, दोनों में हुआ झगड़ा... तीन गोलियां मारकर आरोपी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पटियाला में मर्डर: साथ बैठकर शराब पी रहे थे रिश्तेदार, दोनों में हुआ झगड़ा... तीन गोलियां मारकर आरोपी फरार
Fri, 11 Apr 2025 08:11 AM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Fri, 11 Apr 2025 08:11 AM IST
सार
पटियाला में देर रात इकट्ठा बैठकर शराब पी रहे दो रिश्तेदारों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसके बाद एक ने दूसरे पर गोलियां चला दी। तीन गोलियां लगने से 50 वर्षीय महिंदर सिंह उर्फ मामा की मौत हो गई। आरोपी फरार है।
विज्ञापन
हत्या (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के पटियाला में वीरवार देर रात गोलियां चली। वारदात में एक व्यक्ति की हत्या हुई है। पटियाला में पुराना बस स्टैंड के नजदीक एक दफ्तर में वीरवार देर रात गोलियां मारकर एक व्यक्ति का कत्ल कर दिया गया। वारदात के बाद आरोपी मौके से हथियार समेत फरार हो गया है । पुलिस ने लाश कब्जे में लेकर राजेंद्रा अस्पताल भेज दी है और मामले में जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान 50 वर्षीय महिंदर सिंह उर्फ मामा के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे डीएसपी सिटी 1 सतनाम सिंह ने बताया कि महिंदर सिंह उर्फ मामा अपने किसी जान पहचान वाले व्यक्ति के साथ बस स्टैंड के नजदीक ऑफिस में बैठा था। दोनों शराब का सेवन कर रहे थे। इसी दौरान दोनों में आपस में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसके बाद आरोपी ने महिंदर सिंह पर तीन गोलियां चला दी, जो उसके सिर और छाती में लगी हैं । गोलियां लगने से महिंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई ।
विज्ञापन
वारदात के बाद आरोपी मौके से हथियार समेत फरार हो गया है। मृतक के पास से 32 बोर का लाइसेंसी रिवॉल्वर बरामद किया गया है, लेकिन लगता है उसे अपना बचाव करने का मौका नहीं मिला। बताया जा रहा है कि यह दफ्तर कत्ल किए व्यक्ति का ही है और उसकी लाश वहां कुर्सी पर पड़ी थी। आरोपी की पहचान हनी के तौर पर हो रही है। तक पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस के मुताबिक मृतक के परिवार वालों के बयान पर मामले में आगे कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने बताया कि दोनों में झगड़ा किस बात को लेकर हुआ, इसकी फिलहाल जांच हो रही है।
विज्ञापन