{"_id":"5724e74a4f1c1b5e0ca92025","slug":"loot-attempt-in-patiala-crime-shoot-one-killed-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वेलर को लूटने आए लुटेरे की गोली लगने से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ज्वेलर को लूटने आए लुटेरे की गोली लगने से मौत
ब्यूरो,अमर उजाला/पटियाला
Updated Sat, 30 Apr 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
फायरिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किला चौक के नजदीक शनिवार देर शाम ज्वेलरी शाप लूटने आए लुटेरे की दुकान के मालिक के साथ भिड़ंत हो गई।
इस दौरान गोलियां चलने से मालिक गंभीर घायल हो गया, जबकि लुटेरे की मौके पर ही मौत हो गई। दुकान के बाहर खड़े लुटेरे के बाकी दो साथी यह सब देखकर मौके से तुरंत फरार हो गए। खबर लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच कर रही थी।
संबंधित कोतवाली थाना इंचार्ज जसविंदर सिंह टिवाणा ने बताया कि शनिवार देर शाम तीन अज्ञात लुटेरे किला चौक के पास ओम ज्वेलर के पहुंचे। दो लुटेरे ज्वेलरी शाप के बाहर खड़े हो गए, जबकि एक अंदर चला गया। उसके पास रिवाल्वर थी। उसने दुकान के मालिक राजेश को रिवाल्वर दिखाकर सोने के गहने देने के लिए कहा। राजेश ने इनकार कर दिया और तुरंत फुर्ती दिखाते हुए अपनी लाइसेंसी गन निकाल ली।
इस बीच दोनों ने एक-दूसरे पर गोलियां चला दीं। राजेश की गोलियां लगने से लुटेरे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजेश गंभीर रूप से घायल है। उसे स्थानीय सरकारी राजिंदरा अस्पताल में दाखिल कराया गया है। इसी बीच गोलियों की आवाज सुनकर भीड़-भाड़ वाले इस इलाके में लोगों में अफरा-तफरी मच गई। उधर बाहर खड़े दोनों लुटेरे तुरंत फरार हो गए।