फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   kidnaping, crime, release, punjab news, nabha, patiala

फिरौती के लिए छात्रा का अपहरण, कुछ घंटों में बरामद

Thu, 28 Jul 2016 03:45 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/पटियाला
ब्यूरो,अमर उजाला/पटियाला Updated Thu, 28 Jul 2016 03:45 PM IST
विज्ञापन
kidnaping, crime, release, punjab news, nabha, patiala
पटियाला में पुलिस की हिरासत में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
नाभा से लाखों की फिरौती के लिए मंगलवार रात एक स्कूली छात्रा का अपहरण कर लिया गया, हालांकि पुलिस ने वारदात के कुछ घंटों के बाद ही छात्रा को बरामद कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने तीनों आरोपियों को भी गिरफ्तार करके उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

डीएसपी नाभा मनप्रीत सिंह ने बताया कि मंगलवार रात नाभा की मोदी मिल कालोनी से आरोपियों ने दसवीं क्लास में पढ़ने वाली एक लड़की को अगवा कर लिया था। लड़की के पिता गोरा लाल ने नाभा कोतवाली पुलिस को सूचना दी कि उसकी लड़की ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही थी। इसी बीच उसे कुछ लोगों ने अगवा कर लिया। 
विज्ञापन


आरोपियों ने उसकी लड़की के मोबाइल से ही उसे फोन करके 18 लाख रुपये की फिरौती मांगी और पैसे सुबह तक तैयार रखने को कहा। शिकायत के आधार पर पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। पुलिस पार्टियां बनाई गईं और विभिन्न जगहों पर छापामारी की गई। कुछ घंटों के अंदर ही पुलिस ने आरोपी सनम राय निवासी मोहल्ला करतारपुरा को गिरफ्तार करके अगवा लड़की को उसी के घर से बरामद कर लिया। सनम राय के दो साथियों हनी कुमार और गुरप्रीत सिंह को भी काबू कर लिया। तीनों पकड़े आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed