फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Juvenile, molestation, principal, Marie knife, case, absconding, Patiala

हाथ पकड़ने से रोका तो प्रिंसिपल को चाकू से गोदा

Mon, 27 Jun 2016 09:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Mon, 27 Jun 2016 09:44 PM IST
विज्ञापन
Juvenile, molestation, principal, Marie knife, case, absconding, Patiala
क्राइम - फोटो : डेमो फोटो
त्रिपड़ी के आनंद नगर-बी इलाके में एक किशोर ने हाथ पकड़ने से रोकने पर प्रिंसिपल को चाकू से गोद दिया। प्रिंसिपल को गंभीर हालत में सरकारी राजिंदरा अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल पीड़िता की हालत खतरे से बाहर है। 
विज्ञापन


मामले के जांच अधिकारी थाना त्रिपड़ी के एएसआई जतिंदर कुमार ने बताया कि त्रिपड़ी के आनंद नगर-बी स्थित संत इंदर दास पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल रेखा रानी (45) घर पर भी बच्चों को पढ़ाती हैं। जश्नदीप (18) अपने छोटे भाई को उनके यहां ट्यूशन छोड़ने और लाने जाया करता था। जश्नदीप भी पहले उनके पास ट्यूशन पढ़ता था। 
विज्ञापन


सोमवार सुबह करीब 11 बजे मौका पाकर जश्नदीप ने प्रिंसिपल का हाथ पकड़ लिया। जब टीचर ने उसको डांटा तो जश्नदीप ने टीचर पर चाकू  से सिर और पेट पर चार वार किए। हमले में प्रिंसिपल गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें गंभीर हालत में सरकारी राजिंदरा अस्पताल में दाखिल कराया गया। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर है। उधर, वारदात के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश में छापामारी की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed