फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Iron merchant, drama Smash, grab 15 lakh plot, arrested, Mandi Gobindgarh

लोहा व्यापारी ने पार्टनर के 15 लाख रुपये हड़पने को रची थी लूट की साजिश, गिरफ्तार

Wed, 28 Sep 2016 02:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मंडी गोबिंदगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, मंडी गोबिंदगढ़ Updated Wed, 28 Sep 2016 02:26 PM IST
विज्ञापन
Iron merchant, drama Smash, grab 15 lakh plot, arrested, Mandi Gobindgarh
मंडी गोबिंदगढ़ पुलिस की हिरासत में लूट का ड्रामा रचने वाला लोहा व्यापारी यशपाल उर्फ सोनू। - फोटो : अमर उजाला
फतेहगढ़ साहिब पुलिस ने सोमवार शाम मंडी गोबिंदगढ़ में एक लोहा व्यापारी से हुई 24 लाख रुपये की लूट के मामले के आरोपी को नौ घंटे में गिरफ्तार कर लिया। लूट की साजिश पीड़ित ने ही रची थी। वह अपने पार्टनर के 15 लाख रुपये हड़पना चाहता था। आरोपी को लुधियाना से गिरफ्तार किया गया है और उससे 20 लाख रुपये की राशि भी बरामद कर ली गई है। 
विज्ञापन


थाना मंडी गोबिंदगढ़ में एसएसपी हरचरन सिंह भुल्लर ने बताया कि लूट की झूठी कहानी बनाने वाले यशपाल बंसल उर्फ सोनू ने एक साजिश के अधीन लूट की जो राशि 24 लाख रुपये बताई थी, वह 20 लाख ही निकली। उसने योजनाबद्ध तरीके से अमलोह रोड स्थित टेलीफोन एक्सचेंज के पास अपना सिर एक सीढ़ी से टकराकर लूट का झूठा ड्रामा रचा था।
विज्ञापन


सिविल अस्पताल में उपचार के दौरान उसने पुलिस को बयान दिया था कि दो बाइक सवारों ने उसके सिर के पीछे लोहे की रॉड से वारकर 24 लाख रुपये छीन लिए। एसएसपी के अनुसार यशपाल पर अपने पार्टनर रोहित की 15 लाख रुपये की देनदारी थी जिसे वह लूट की साजिश बनाकर हड़पना चाहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा उसके सिर पर लाखों रुपयों की देनदारी थी और वह विभिन्न फर्मों से लिए पैसों को लूट का मामला दिखाकर अपना कर्ज उतारना चाहता था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर बैंकों से सारी डिटेल निकलवाई तो पता चला कि आरोपी ने बैंक से 13 लाख रुपये के चेकों की पेमेंट ली थी जिसे उसने अपनी पत्नी की सहेली के घर रख दिया। 

एसएसपी ने बताया कि उन्हें रात को ही यशपाल पर शक हो गया था। दो डीएसपी की अगुवाई में बनाई गई पुलिस पार्टी में शामिल डीएसपी अमलोह पुरुषोत्तम सिंह बल, डीएसपी (डी) करनशेर सिंह, इंस्पेक्टर गुरिंदर सिंह बल, सीआईए इंचार्ज सरहिंद, एसएचओ कंवलजीत सिंह और अमलोह एसएचओ डीएस गरेवाल ने जब लुधियाना डीएमसी अस्पताल में उपचाराधीन यशपाल से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बार-बार अपने बयान बदले।


वहां पर उसने 10 लाख रुपये अपने घर पर होने की बात कही और बाकी पैसे अपनी पत्नी की सहेली के घर से बरामद करवाए। पुलिस ने यशपाल पर पुलिस का समय बर्बाद करने और अमन कानून में खलल पैदा करने का मामला दर्ज कर लिया है अदालत से उसका रिमांड हासिल किया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed