फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Interstate gang, arrested four members, jewelry, cash recovered, Patiala

नशीली दवा पिलाकर लूटने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, चार काबू

Sat, 16 Jul 2016 10:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Sat, 16 Jul 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
Interstate gang, arrested four members, jewelry, cash recovered, Patiala
पटियाला में आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के लिए ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
अस्पतालों में मरीजों के रिश्तेदारों को कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा पिलाकर लूटने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह को पटियाला पुलिस ने बेनकाब किया है। इसके सभी चार मेंबरों को पुलिस ने काबू कर लिया है। पूछताछ दौरान हरियाणा में हुए एक कत्ल की गुत्थी भी सुलझ गई है। 
विज्ञापन


पुलिस लाइन में शनिवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में एसपी (डी) हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि 14 जुलाई को थाना सिविल लाइन, माडल टाउन चौकी और राजिंदरा अस्पताल चौकी पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली। इसके आधार पर समाना चुंगी से एक ऐसे अंतरराज्यीय गिरोह के चार मेंबरों को काबू करने में सफलता हासिल की है, जो कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा पिलाकर अस्पतालों में लूटने के इरादे से महिलाओं को अपना शिकार बनाता था। इनके कब्जे से नशीली दवाओं की शीशियां, दो मोटरसाइकिल, आठ लाख के सोने व हीरों के गहने और 13 हजार नगद बरामद किए गए हैं। 
विज्ञापन


पंजाब व हरियाणा में की हैं लूट की 10 वारदातें 
गिरफ्तार किए गए इस गिरोह के मेंबरों की पहचान मोनू पुत्र रामफल निवासी दीदार नगर पेहवा रोड कुरुक्षेत्र, कुलविंदर कुमार पुत्र राजवीर निवासी दीदार नगर पेहवा रोड कुरुक्षेत्र, पूजा मेहता उर्फ पम्मी पत्नी मोहित मेहता निवासी मोहन नगर कुरुक्षेत्र और आशा पत्नी शशि भूषण निवासी बाहरी मोहल्ला धनेसर के तौर पर हुई है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पंजाब और हरियाणा में ऐसी 10 वारदातें मानी हैं। इनमें से पांच पटियाला, एक धुरी, एक संगरूर और तीन वारदातें हरियाणा में की गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गैंग मेंबरों से आठ लाख के सोने के गहने, नगदी बरामद
पूछताछ के दौरान पम्मी ने अपने प्रेमी मोनू और कुलविंदर कुमार के साथ मिलकर अपने पति का कत्ल करना भी माना है। इन्होंने पूछताछ के दौरान पटियाला, धुरी, संगरूर, हरियाणा के गुहला, शाहबाद आदि शहरों के अस्पतालों में महिलाओं को कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा पिलाकर बेहोश करके उनके पहने हुए सोने के चुराने की वारदातें कबूल की हैं। मोनू और पूजा उर्फ पम्मी की तलाशी के दौरान नशीली दवा बरामद हुई है। गैंग मेंबरों से आठ लाख की कीमत के सोने के गहने, नगदी और वारदातों में इस्तेमाल किए गए दो मोटरसाइकिल बरामद किए गए हैं। 


कुरुक्षेत्र में किया था एक मर्डर 
एसपी (डी) ने बताया कि आरोपियों में से पूजा उर्फ  पम्मी, मोनू, कुलविंदर कुमार ने मिलकर पूजा के पति मोहित मेहता निवासी कुरुक्षेत्र को नशे की हालत में नहर में फेंक कर कत्ल कर दिया था। इसके बाद अगले दिन 30 अप्रैल 2016 को कुरुक्षेत्र थाने में मोहित के अगवा होने की रिपोर्ट दर्ज करवा दी थी। आरोपियों का तीन दिनों का पुलिस रिमांड हासिल किया है। इसमें पूछताछ दौरान और खुलासे होने की संभावना है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed