फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Infighting, husband, home, fire, cases, Patiala

घरेलू कलह के चलते पति ने घर को लगाई आग

Wed, 01 Jun 2016 03:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Wed, 01 Jun 2016 03:06 PM IST
विज्ञापन
 Infighting, husband, home, fire, cases, Patiala
प्रतीकात्मक चित्र - फोटो : Getty
घरेलू कलह के चलते शराबी पति ने घर को आग लगा दी। पत्नी को जान से मारने की धमकियां दी। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी आरोपी फरार है। वार्ड नंबर सात गुरु नानक कालोनी चासवाल भादसों की रहने वाली मनजीत कौर ने भादसों थाना पुलिस के पास बयान दिया है कि उसका पति कर्मजीत सिंह शराब पीने की लत का शिकार है। कुछ दिन पहले कर्मजीत सिंह उसे डरा-धमका कर घर से गैस सिलेंडर की कापी, बैंक कापी और घर के बर्तन चोरी करके ले गया। कुछ देर बाद वापस आया और मनजीत कौर को जान से मारने की धमकियां देने लगा। डर के मारे मनजीत सिंह घर से चली गई। बाद में आरोपी कर्मजीत सिंह ने घर को आग लगा दी। जिससे घर में रखा सारा सामान सड़ गया। पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर आरोपी कर्मजीत सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है। जो फिलहाल फरार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed