{"_id":"ce26485941da1c7604678f729e1208d2","slug":"in-the-case-of-kbutrbaji-pu-gatka-coach-jail-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबूतरबाजी केस में पीयू के गतका कोच को जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कबूतरबाजी केस में पीयू के गतका कोच को जेल
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
Updated Sat, 13 Feb 2016 02:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश भेजने का झांसा देकर लाखों की ठगी करने के आरोपी पंजाबी यूनिवर्सिटी के गतका कोच अवतार सिंह को अदालत ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत पर जेल भेज दिया। उसके साथी गुरमीत सिंह निवासी गांव बाजड़ा को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया।
आरोपियों के बाकी दो साथी मनजीत सिंह निवासी जोधेवाल व सुखदर्शन सिंह अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस ने पकड़े आरोपियों से पैसों की कुछ रिकवरी भी की है, जिसके बारे में अभी पुलिस जानकारी नहीं देना चाहती है।
मामले के जांच अधिकारी थाना सदर इंचार्ज जानपाल सिंह ने बताया कि आज आरोपियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट जगमीत सिंह की अदालत में पेश किया गया था।
कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद पीयू के गतका कोच अवतार सिंह को जुडीशियल रिमांड पर पटियाला जेल भेज दिया। साथी गुरमीत सिंह को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि लुधियाना की रहने वाली सरबजीत कौर ने शिकायत दी थी कि उसके बेटे को विदेश भेजने का झांसा देकर पीयू के गतका कोच ने उससे साढ़े 10 लाख रुपये लिए थे, लेकिन बाद में न तो बेटे को विदेश भिजवाया और न ही पैसे वापस किए।