फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Girl Came to Shop with Her Fiance went Missing under Suspicious Circumstances in Patiala

पंजाब: मंगेतर के पास शादी की शापिंग करने गई लड़की लापता, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

Wed, 20 Oct 2021 07:06 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 20 Oct 2021 07:06 PM IST
सार

लड़की के पिता ने पुलिस को शिकायत देकर कहा है कि आरोपी पहले से शादीशुदा है, इसलिए उसने उनकी बेटी को मार डाला है। 

विज्ञापन
Girl Came to Shop with Her Fiance went Missing under Suspicious Circumstances in Patiala
अपराध - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

बठिंडा से पटियाला अपने मंगेतर के पास शादी की शापिंग करने आई लड़की संदिग्ध हालात में लापता हो गई। लड़की के परिवार वालों को शक है कि मंगेतर ने ही लड़की की हत्या कर दी है। परिवार वालों की शिकायत पर पटियाला के थाना अर्बन एस्टेट पुलिस ने मंगेतर के खिलाफ धारा 364 आईपीसी के तहत केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


सुखचैन सिंह निवासी विश्वास कालोनी बठिंडा ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उनकी लड़की छपिंदरपाल कौर (28) की आरोपी नवनिंदरप्रीत पाल सिंह निवासी फेस-एक नजदीक सलारिया विहार अर्बन एस्टेट पटियाला के साथ जान पहचान थी। इस कारण दोनों का रिश्ता कर दिया गया था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - कुंडली बॉर्डर हत्याकांड: अब लखबीर के हाथ-पैर काटे जाने से पहले का वीडियो हुआ वायरल, निहंगों को बता रहा पैसे देने की बात 
विज्ञापन
विज्ञापन


20 अक्तूबर को शादी की तारीख रखी गई पर बाद में आरोपी शादी कराने से टाल-मटोल करने लग गया था। 11 अक्तूबर को आरोपी ने उसकी लड़की को शादी की शापिंग कराने के बहाने पटियाला में बुलाया। इसके बाद 14 अक्तूबर को उसके लड़के को फोन करके कहा कि छपिंदरपाल कौर झगड़ा करके कहीं चली गई है और मोबाइल भी उसके पास ही रख गई है। 

इसके बाद सुखचैन सिंह अपने परिवार के साथ 15 अक्तूबर को पटियाला पहुंचा और आरोपी के साथ अपनी लड़की की तलाश करने लगा लेकिन छपिंदरपाल के बारे कुछ पता नहीं लगा। इसी बीच 17 अक्तूबर को सुखचैन सिंह को पता चला कि आरोपी ने पहले ही किसी महिला के साथ शादी की है। जिस वजह से वह उसकी लड़की के साथ शादी कराने से टाल-मटोल कर रहा था। उसने आरोप लगाया कि साजिश के तहत आरोपी ने उसकी लड़की को पटियाला अपने पास बुलाकर उसका कत्ल कर दिया है या फिर कत्ल करने के इरादे से उसे किसी अज्ञात जगह पर बंदी बनाकर रखा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed