फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Fortuner collided with truck father and one and half year old daughter died in Patiala

शादी की खुशियां मातम में बदली: पटिलाया में ट्रक से टकराई फॉर्च्यूनर, लेडीज संगीत से लौट रहे पिता व बेटी की मौत

Wed, 28 May 2025 06:24 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 28 May 2025 06:24 PM IST
सार

रिश्तेदारों की शादी में शामिल होने गए पटियाला के परिवार की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। परिवार की फॉर्च्यूनर खड़े ट्रक से टकरा गई और हादसे में मासूम बच्ची और उसके पिता की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Fortuner collided with truck father and one and half year old daughter died in Patiala
मृतक पिता व बेटी की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के पटियाला के नाभा में मंगलवार देर रात फॉर्च्यूनर खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार सवार व्यक्ति व उसकी डेढ़ साल की बच्ची की मौत हो गई। वहीं कार सवरा परिवार के पांच अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह परिवार खन्ना में हो रहे शादी समारोह के लेडीज संगीत कार्यक्रम में भाग लेकर लौट रहा था। परिवार को बुधवार को वापस शादी समारोह में भाग लेने जाना था, लेकिन इससे पहले ही यह हादसा हो गया। मृतकों में किला रायपुर डेहलों निवासी जगपाल सिंह (45) और उसकी डेढ़ साल की बच्ची हरलीन कौर शामिल हैं।
विज्ञापन


खन्ना में लेडीज संगीत कार्यक्रम में भाग लेकर जगपाल का परिवार फार्च्यूनर कार में लौट रहा था। रात करीब डेढ़ बजे उसकी कार नाभा-रोहटी पुल के पास खड़े ट्रक से जा टकराई। कार सवार जगपाल सिंह और उनकी डेढ़ वर्षीय बेटी हरलीन कौर की मौत हो गई। जगपाल के रिश्तेदार लाडी ने बताया कि हादसे में उसके जीजा और भतीजी की मौत हो गई और परिवार के अन्य पांच सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि अगर ट्रक साइड में होता तो शायद यह हादसा नहीं होता। वहीं, रोड सेफ्टी फोर्स (एसएसएफ) के इंचार्ज भूपिंदर सिंह ने बताया कि ट्रक खराब होने के कारण सडक पर खड़ा था, जिस कारण यह हादसा हुआ। फोर्स के कर्मचारियों ने गाड़ी को तोड़कर परिवार के सदस्यों को बाहर निकाला।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed