फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Former Congress Sarpanch Murdered in Patiala

पटियाला: रंजिश में कांग्रेस के पूर्व सरपंच की गोली मारकर हत्या, पांच नामजद समेत 14 के खिलाफ मामला दर्ज

Tue, 11 Jan 2022 01:52 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 11 Jan 2022 01:52 PM IST
सार

पटियाला के नजदीकी गांव झिल्ल के पूर्व सरपंच तारा दत्त पर मंगलवार सुबह त्रिपड़ी एरिया में फायरिंग की गई। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Former Congress Sarpanch Murdered in Patiala
तारा दत्त। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब में विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही आपराधिक वारदातों का सिलसिला शुरू हो गया है। मंगलवार सुबह कांग्रेस के गढ़ पटियाला में गांव झिल के पूर्व कांग्रेस सरपंच तारा दत्त (38) की कुछ लोगों ने गोलियां मार कर हत्या कर दी। खबर लिखे जाने तक थाना त्रिपड़ी पुलिस ने मामले में पांच लोगों को नामजद और 9 अज्ञात के खिलाफ हत्या व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया था। लेकिन अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। 

विज्ञापन


आरोपियों में अब्बू, जतिंदर शेरगिल, कंवदीप सिंह खरौड़, जसप्रीत सिंह, मनी वालिया शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक पूर्व सरपंच तारा दत्त की त्रिपड़ी के विकास नगर में नई कोठी बन रही है। निर्माण कार्य में लगे मिस्त्रियों को चाय देने मंगलवार सुबह करीब सवा 10 बजे वह विकास नगर स्थित अपने घर से कार में निकला। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक हमलावरों को इस बात की पूरी जानकारी थी। वह पहले से ही घर के नजदीक रास्ते में घात लगाकर बैठे थे। आरोपी भी कारों में सवार थे। जैसे ही तारा दत्त पहुंचा तो आरोपियों ने उस पर गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। कई गोलियां पूर्व सरपंच की गाड़ी के बोनट व शीशे पर लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फायरिंग की आवाज सुनकर लोग मौका स्थल की तरफ भागे और बुरी तरह से घायल पूर्व सरपंच को गाड़ी से पटियाला के एक निजी अस्पताल लाया गया लेकिन वहां उपचार के दौरान तारा दत्त की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पूर्व सरपंच को सात गोलियां मारी गईं हैं। पुलिस ने वारदात वाली जगह से गोलियों के खोल भी बरामद किए हैं। जानकारी के मुताबिक पटियाला से मंत्री ब्रह्म महिंदरा के करीबी रहे तारा दत्त के खिलाफ मारपीट के कई मामले दर्ज हैं।


एसपी (सिटी) हरपाल सिंह के मुताबिक आरोपियों ने पूर्व सरपंच पर कुछ समय पहले जानलेवा हमला किया था। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज है, जो फिलहाल कोर्ट में विचाराधीन है। इसी मामले की रंजिश में आरोपियों ने मंगलवार को पूर्व सरपंच के कत्ल की वारदात को अंजाम दे दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed