{"_id":"579b231f4f1c1b211521e06c","slug":"factory-workers-who-committed-suicide-after-being-denied-salary-suicide-suicide-by-hanging-ropar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच माह से वेतन न मिलने पर फैक्टरी कर्मी ने दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच माह से वेतन न मिलने पर फैक्टरी कर्मी ने दी जान
ब्यूरो, अमर उजाला रोपड़
Updated Fri, 29 Jul 2016 03:04 PM IST
विज्ञापन
suicide
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएच पर गांव बहिरामपुर के पास पीएंडआर फैक्टरी में काम करने वाले एक कर्मचारी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
जानकारी के अनुसार रविंदर सिंह (23) पुत्र संतोख सिंह वासी गांव भोमा जिला गुरदासपुर ने सुबह 10 बजे के करीब पीएंडआर फैक्टरी में फंदा लगाकर जान दे दी। फैक्टरी में काम कर रहे जसविंदर सिंह ने जब रविंदर सिंह को इस हालत में देखा तो उसने तुरंत शोर मचाया। रविंदर सिंह को तुरंत परमार नर्सिंग होम ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने रविंदर को मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही सिटी पुलिस के एसएचओ पवन कुमार मौके पर पहुंचे।
मृतक के रिश्तेदार दविंदर सिंह ने बताया कि रविंदर सिंह को फैक्टरी से पांच माह से वेतन नहीं मिल रहा था। पीएंडआर फैक्टरी के एडमिन जतिंदरपाल सिंह ने कहा कि रविंदर अन्य साइट पर काम कर रहा था। उसके वेतन के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि फैक्टरी में सभी कर्मचारियों को वेतन समय पर दिया जाता है। रविंदर सिंह ने ऐसा कदम फैक्टरी में क्यों उठाया इसके बारे में उन्हें पता नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।