फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Elderly woman killed for adultery, fear, blood splatter, clash marks, Patiala

घर के बाहर सो रही बुजुर्ग महिला की हत्या, दुराचार की आशंका, जानें कहां

Mon, 26 Sep 2016 10:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Mon, 26 Sep 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
Elderly woman killed for adultery, fear, blood splatter, clash marks, Patiala
murder - फोटो : डेमो फोटो
थाना सदर के अंतर्गत आने वाले गांव दौनकलां में घर के बाहर खाट पर सोई एक बुजुर्ग महिला के सिर पर भारी चीज से वार कर हत्या कर दी गई। जांच के दौरान पुलिस को बुजुर्ग की सलवार पास की रूड़ी से मिली है। कुछ खून के छींटे और संघर्ष करने के निशान रूड़ी से कुछ आगे एक खेत से मिले हैं। पुलिस को संदेह है कि हत्या से पहले बुजुर्ग के साथ दुराचार किया गया था। हत्या खेत में करके बाद में शव फिर से चारपाई पर रखा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


एसपी (डी) हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि गांव दौनकलां में 95 साल की बुजुर्ग महिला रविवार रात अपने घर के बाहर सोई थी। उसका बेटा काम पर गया था और बहू घर के अंदर सो रही थी। सुबह बुजुर्ग महिला का शव चारपाई पर खून से लथपथ पड़ा था। महिला का निचला हिस्सा नग्न था।
विज्ञापन


सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में पाया कि महिला के सिर पर किसी भारी चीज से वार किया गया था। पुलिस ने डॉग स्कवॉयड की मदद से जब वारदात वाली जगह के आसपास छानबीन की तो बुजुर्ग महिला की सलवार उसके घर से करीब 40 मीटर की दूरी पर एक रूड़ी से मिली। इससे कुछ आगे एक खाली पड़े खेत से खून के छींटे और संघर्ष करने के निशान मिले। पुलिस को इस जगह से दो लोगों के पैरों के निशान और एक वाहन के निशान भी मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी (डी) ने बताया कि उन्हें संदेह है कि बुजुर्ग महिला की हत्या करने से उसके साथ दुराचार किया गया है। बाद में शव को फिर से चारपाई पर लाकर रखा गया। वारदात में एक या दो लोगों के शामिल होने की आशंका है।  फिलहाल बुजुर्ग महिला का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। डाक्टरों को महिला के साथ दुराचार हुआ है या नहीं इस बारे में भी रिपोर्ट में बताने को कहा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed