फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Do not marry the boyfriend killed

शादी न करने पर प्रेमिका ने मार डाला

Mon, 11 Jan 2016 03:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोपड़
ब्यूरो/अमर उजाला, रोपड़ Updated Mon, 11 Jan 2016 03:06 PM IST
विज्ञापन
Do not marry the boyfriend killed
शहर के साथ लगते गांव कोटला निहंग में स्थित अपना होटल के कमरे में शनिवार को मृत मिले युवक के मामले में थाना सिंघ भगवंतपुरा पुलिस ने उसकी प्रेमिका के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस आरोपी प्रेमिका की तलाश में छापामारी कर रही है। वहीं युवक की मौत की वजह का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मौत की वजह जानने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन


थाना सिंघ भगवंतपुरा के एसएचओ धर्मपाल ने बताया कि मृतक गुरप्रीत सिंह के चाचा जगपाल सिंह के बयानों के आधार पर महिला भिंदर कौर वासी गांव दुलमा कुराली के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज किया गया है। भिंदर कौर की तलाश में छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएचओ ने बताया मृतक के चाचा जगपाल सिंह निवासी गांव राणों जिला लुधियाना ने बताया कि मृतक गुरप्रीत सिंह सिलाई मशीन का प्लास्टिक का पार्ट्स बनाने का काम करता था। उसकी शादी करीब दो माह पहले अमनदीप निवासी लुधियाना के साथ हुई थी।

शनिवार की दोपहर गुरप्रीतन घर से यह कह कर चला गया था कि वह किसी की शादी में जा रहा है। वह देर रात तक घर में नहीं लौटा उसकी उसके मोबाइल पर फोन किया गया। फोन नहीं लगा।

दोपहर बाद उन्हें सिंह भगवंतपुरा के थाने से फोन आने पर गुरप्रीत का शव होटल के कमरे से मिलने की जानकारी हुई। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि गुरप्रीत सिंह के भिंदर कौर के साथ शादी से पहले संबंध थे। भिंदर कौर ने  गुरप्रीत सिंह को शादी के लिए कई बार मजबूर किया था।

शादी के बाद भिंदर कौर ने गुरप्रीत से मिलने की कोशिश की और किसी तरह से उसे फोन करके मिलने के लिए बुलाया था । उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भिंदर कौर इसी रंजिश में गुरप्रीत का कत्ल किया है।


उधर, गुरप्रीत के शव का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल के डॉ. महेश गोयल, डॉ. गुरविंदर कौर, डॉ. सुखविंदर सिंह ने किया। मौत के कारणों का अभी कुछ पता नहीं चल सका है।

विसरा सैंपल लेकर जांच के लिए पटियाला और खरड़ भेजे गए हैं। वहां से रिपोर्ट आने पर गुरप्रीत के मौत के कारण का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed